1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. उर्फी जावेद का पहला म्यूजिक वीडियो 'हल चल' रिलीज, पंजाबी सिंगर कोरला मान संग करती दिखीं रोमांस

उर्फी जावेद का पहला म्यूजिक वीडियो 'हल चल' रिलीज, पंजाबी सिंगर कोरला मान संग करती दिखीं रोमांस

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jan 21, 2022 07:16 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 07:16 pm IST

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है

Urfi Javed First music video Hul Chul released with Korala Maan- India TV Hindi
Urfi Javed First music video Hul Chul released with Korala Maan Image Source : INSTAGRAM/URF7I

Highlights

  • उर्फी जावेद का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज
  • देसी अवतार से जीत रही हर किसी का दिल

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उर्फी हमेशा ही अपने लुक को लेकर एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जहां वह एक से बढ़ एक बोल्ड लुक्स में नजर आती हैं। वहीं अब अपने पहले म्यूजिक वीडियो के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। 

उर्फी जावेद का पहला म्यूजिक वीडियो 'हल चल' रिलीज गया है। उर्फी ने पंजाबी सिंगर कोरला मान के साथ इस गाने में काम किया है। इस गाने में उर्फी कोरला मान को पटाती हुई नजर आ रही हैं। 

सलमान खान ने यूं निभाया कमिटमेंट, एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल संग गाने 'मैं चला' का टीजर रिलीज

इस पंजाबी गाने की बात करें तो इसकी शुररुआत में उर्फी होली खेलते हुए नजर आ रही हैं। जैसे ही उनकी नजर कोरला में पड़ती हैं तो वह उन्हें लगाने के लिए जाती हैं। लेकिन कोरला उन्हें मना कर देते हैं। लेकिन इस गाने के अंत में दिखाया गया हैं कि उर्फी से कोरला को प्यार हो जाता है। 

इस पंजाबी गाने को कोरला मान के साथ गुर्लेज अख्तर ने गाया है। वहीं देसी क्रू ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन