1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. इंडिया टीवी लॉन्च करने जा रहा है अपना नया शो 'U ME और OTT!', मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज़

इंडिया टीवी लॉन्च करने जा रहा है अपना नया शो 'U ME और OTT!', मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज़

 Published : Oct 20, 2021 07:44 pm IST,  Updated : Oct 21, 2021 11:58 am IST

ओटीटी की दुनिया में क्या हो रहा खास? हर गुरुवार दोपहर 2:30 बजे इंडिया टीवी का खास शो 'U ME और OTT!' आपको बताएगा।

India TV, U ME और OTT- India TV Hindi
एंटरटनेमेंट के सफर पर इंडिया टीवी अपने नए शो 'U ME और OTT!' के जरिए भरेगा उड़ान Image Source : INDIA TV

न्यू नॉर्मल के दौर में एंटरटनेमेंट का चेहरा और चाल दोनों बदले हैं। जी हां, एंटरटेनमेंट का ओटीटी प्लेटफॉर्म आने के साथ ही नए वक्त की जरूरत बन गया है। अब एंटरटेनमेंट काफी आरामदायक और पर्सनल हुआ है और पहले से ज्यादा कंटेंट इसमे जुड़ा है। खास तौर पर कोरोना महामारी के बाद लोग घर में रहते हुए अपनी फैमिली के साथ या मोबाइल पर बिंज वॉच के जरिए अपना मनोरंजन करते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में इंडिया टीवी भी लेकर आ रहा है एंटरटेनमेंट का OTT डोज। 

इंडिया टीवी ला रहा है एक ऐसा एंटरटेनमेंट शो जो न सिर्फ आपको ओटीटी के फुलऑन एंटरटेनमेंट का डोज देने वाला है बल्कि इसमें है और भी बहुत कुछ!

एंटरटेनमेंट के नए युग के साथ कदमताल करते हुए इंडिया टीवी 'U ME और OTT!' स्पेशल शो लेकर आ रहा है। इस शो के जरिए हमारा वादा है कि आपके घर एंटरटेनमेंट की होम डिलीवरी की जाएगी। जी हां! इस शो में मिलेगा एंटरटेनमेंट ओवर द टॉप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या हिट क्या फ्लॉप? 

एंटरटेनमेंट का ऑनलाइन दंगल, अनलिमिटेड फन का डिजिटल आजकल, ड्रामा और सस्पेंस के साथ फुल कंट्रोवर्सी, स्ट्रीम से पहले इनका प्रिव्यू और रिव्यू... साथ ही ओटीटी के बड़े स्टार्स से होगी खास मुलाकात। इस शो के जरिए सिर्फ एक जगह पर आपको अनलिमिटेड फन की फुल गारंटी मिलेगी!

आज से हर गुरुवार दोपहर 2:30 बजे इंडिया टीवी का खास शो 'U ME और OTT!' आपको एंटरटेन करने आ रहा है। तो कुर्सी की पेटी बांध लीजिए क्योंकि यहां भरी जाएगी फुलऑन एंटरटेनमेंट की उड़ान।

यहां देखें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन