1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 34 साल पहले आया टीवी शो, जिसे आज भी यूट्यूब पर किया जाता है सर्च, 9.3 IMDb रेटिंग वाले शो में डायरेक्टर ही बना था हीरो

34 साल पहले आया टीवी शो, जिसे आज भी यूट्यूब पर किया जाता है सर्च, 9.3 IMDb रेटिंग वाले शो में डायरेक्टर ही बना था हीरो

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 21, 2026 06:54 pm IST,  Updated : Jan 21, 2026 06:54 pm IST

80-90 के दशक में दूरदर्शन का बोलबाला था और टीवी पर कई फ्रेश कंटेंट वाले शो आए, जिन्हें खूब पसंद किया गया। आज हम आपको 36 साल पहले आए एक ऐसे ही शो के बारे में बताते हैं, जिसे आज भी यूट्यूब पर सर्च करके देखा जाता है।

Chanakya- India TV Hindi
9.3 IMDb रेटिंग वाला टीवी शो। Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB CHANAKYA_THEOFFICIAL

अब के दौर में एंटरटेनमेंट के कई साधन मौजूद हैं। टीवी और सिनेमाघरों के साथ-साथ अब दर्शकों के बीच ओटीटी का भी बोलबाला है। लेकिन, एक समय था जब दर्शकों के बीच मनोरंजन का एकमात्र साधन दूरदर्शन हुआ करता था। इस दौर में किसी मोहल्ले में इक्का-दुक्का ही टीवी हुआ करते थे और सभी साथ बैठकर टीवी देखते थे। ये वो समय था जब टीवी सिर्फ टाइमपास नहीं, परिवारों को जोड़ने का साधन बन चुका था। इस दौर में कई शो आए, जिन्होंने लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ जरूरी संदेश और दर्शकों को शिक्षित करने का भी था। इसी दौर में एक ऐसा शो भी आया, जिसे दर्शक आज भी यूट्यूब पर सर्च कर-करके देखते हैं। तो चलिए आपको इस सीरियल के बारे में बताते हैं।

आज भी दर्शकों के बीच रचा-बसा है ये धारावाहिक

आज के समय में मनोरंजन की कोई कमी नहीं है, लेकिन दर्शकों के बीच 80-90 के कुछ टीवी शोज आज भी रचे-बसे हैं, जिनमें से एक 34 साल पहले आया ऐतिहासिक शो 'चाणक्य' था। इस धारावाहिक की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे आईएमडीबी पर 9.3 रेटिंग मिली है। ये एक ऐसा शो था, जिसने न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया, बल्कि उन्हें शिक्षित भी किया और उनकी सोच को भी प्रभावित किया। ये धारावाहिक 1991 से 1992 तक डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ, लेकिन इससे जुड़ी यादें आज भी दर्शकों के जेहन में जिंदा हैं।

डायरेक्टर ने ही निभाया लीड रोल

इस धारावाहिक की खासियत ये भी है कि इसके लेखक, डायरेक्टर और लीड एक्टर एक ही थे। शो में डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी लीड रोल में थे और उन्होंने ही इसे लिखा और डायरेक्ट किया था। हालांकि, उस दौर में ये बात शायद ही किसी को पता रही होगी कि इस फिल्म के लेखक, डायरेक्टर और एक्टर एक ही हैं। शो में डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी के साथ दिनेश शाकुल, संजय मिश्रा, इरफान खान और सुरेंद्र पाल जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निभाई थी चाणक्य की भूमिका

इस ऐतिहासिक शो में चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने चाणक्य की लीड भूमिका निभाई थी। शो की कहानी प्राचीन भारत के महान रणनीतिकार विष्णुगुप्त और मार्य साम्राज्य की स्थापना के इर्द-गिर्द घूमती है। इस धारावाहिक में मौर्य साम्राज्य के संघर्ष, सिकंदर के आक्रमण और नंद वंश के पतन को विस्तार के साथ दर्शकों के सामने पेश किया गया था। 1 साल में इस शो के कुल 48 एपिसोड आए, जो 45 से 50 मिनट का होता था। यूट्यूब पर भी इस शो के एपिसोड मौजूद हैं, जिन्हें अक्सर यूजर सर्च करके देखते भी हैं।

ये भी पढ़ेंः लवर बॉय बना खूंखार विलेन, कभी खुद 'मजनू' बनकर हुआ तबाह, अब 'लैला' के रोमियो का बना जानी दुश्मन

Panchayat Season 5 Release: फुलेरा से आई बड़ी खबर! 'पंचायत 5' की रिलीज हुई तय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन