1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss-16 के बाद अब ओटीटी-2 में नजर आएंगे Abdu Rozik, जानिए कब होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

Bigg Boss-16 के बाद अब ओटीटी-2 में नजर आएंगे Abdu Rozik, जानिए कब होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

 Published : Jun 29, 2023 04:08 pm IST,  Updated : Jun 29, 2023 04:08 pm IST

जियो सिनेमा में हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसे देखकर फैंस काफी खुश हो रहे हैं। इस वीडियो के अनुसार जल्द ही अब्दु रोजिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है।

twitter- India TV Hindi
Bigg Boss-16 Image Source : TWITTER

'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये सीजन जब तक ऑनएयर रहता है टीआरपी के मामले में आगे ही रहता है। इस सीजन में हर फील्ड के कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं। इनमें टीवी स्टार्स से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तक शामिल हैं। वहीं इस शो में एक और एंट्री होने वाली है। बता दें इस शो में अब्दु रोजिक की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। आइए जानतें है कि ये एंट्री कब होने वाली है।

जताई खुशी 

अब्दु ने कहा, मैं बिग बॉस ओटीटी 2 में आकर और वहां एक बार फिर से सभी लोगों का मनोरंजन करने के लिए वास्तव में बहुत खुश हूं। बीबी ओटीटी 2 ट्रेंड कर रहा है और अब मैं भी कर सकता हूं।" मैं अपने पसंदीदा भाईजान सहित सभी से मिलने का इंतजार नहीं कर सकता। स्वागत नहीं करोगे हमारा?" बता दें अब्दु 30 जून यानि शुक्रवार से लाइव नजर आएंगे।

Eid 2023: अपनी ईद को इन बॉलीवुड गानों से बनाए और भी खास

राधा मोहन में करेंगे काम

इसके अलावा अब्दु  'प्यार का पहला नाम: राधा मोहन' नामक टीवी शो के साथ अपने करियर की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं। शो में मुख्य जोड़ी के तौर पर शब्बीर अहलूवालिया और निहारिका रॉय नजर आ रहे हैं। आगामी ट्रैक में, मोहन (शब्बीर अहलूवालिया) और तुलसी (कीर्ति नागपुरे) की बेटी गुनगुन (रीज़ा चौधरी द्वारा अभिनीत) को अपना जन्मदिन मनाते हुए दिखाया जाएगा। दामिनी (संभाना मोहंती) अब्दु को गुनगुन का अपहरण करने के लिए भेजती है। बाद में पता चला कि अब्दु गुनगुन को कोई नुकसान पहुंचाना नहीं चाहता था, बल्कि पैसे के लिए दामिनी के आदेशों का पालन कर रहा है। रीजा और अब्दु अच्छे दोस्त बन जाएंगे और उसे दामिनी से बचाएगा। 

Anupamaa में आएंगे 5 महा ट्विस्ट, माया को अनुज लगाएगा जोरदार थप्पड़

इस शो में भी आएंगे नजर

अब्दु जल्द ही डायरेक्टर साजिद खान के साथ शो 'लॉन्ग सन-शॉर्ट सन' में नजर आएंगे। यह भी अनुमान लगाया गया है कि अब्दु दक्षिण अफ्रीका में अन्य प्रतियोगियों में शामिल होने के लिए केकेके13 निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अब्दु रोज़िक खतरों के खिलाड़ी 13 में दिखाई देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन