1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्रणित मोरे के बाद मुश्किल में कॉमेडियन मधुर विरली, पुराने वीडियो ने खड़ा किया विवाद, बनाई सोशल मीडिया से दूरी

प्रणित मोरे के बाद मुश्किल में कॉमेडियन मधुर विरली, पुराने वीडियो ने खड़ा किया विवाद, बनाई सोशल मीडिया से दूरी

 Published : Jun 12, 2026 11:42 pm IST,  Updated : Jun 12, 2026 11:42 pm IST

प्रणित मोरे के विवाद के बाद कॉमेडियन मधुर विरली भी मुश्किल में पड़ गए हैं। उनका एक पुराना स्टैंड-अप क्लिप फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने रेप पर भद्दे कमेंट किए थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की और नेशनल कमीशन फॉर वूमेन को टैग किया।

Pranit More- India TV Hindi
प्रणित मोरे और कॉमेडियन मधुर विरली Image Source : INSTAGRAM/@ABOUTTPRIYA, KNP.RAW

कॉमेडियन प्रणित मोरे के बाद एक और स्टैंड-अप कॉमेडियन विवादों में घिर गए हैं। इस बार विवाद मधुर विरली को लेकर है। अपनी एक पुरानी परफॉर्मेंस का क्लिप ऑनलाइन सामने आने के बाद कॉमेडियन ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। प्रणित से जुड़े विवाद की जांच पहले से ही चल रही है और अब कई सोशल मीडिया यूजर्स मधुर के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मधुर का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे रेप के बारे में भद्दे कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कॉमेडियन मधुर विरली की मुश्किलें बढ़ीं

मधुर विरली की वायरल क्लिप में वे यह समझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं कि कुछ अपराधी रेप के बाद हत्या क्यों करते हैं। उनकी इन टिप्पणियों की ऑनलाइन काफी आलोचना हो रही है और कई यूजर्स ने इसे असंवेदनशील और आपत्तिजनक बताया है। एक यूजर ने X पर वीडियो अपलोड करते हुए कहा, 'प्रणित के बाद अब मधुर विरली ने रेप पीड़ितों के खिलाफ ऐसी असंवेदनशील टिप्पणी की है। लोग 'डार्क कॉमेडी' के नाम पर कुछ भी बकवास कर रहे हैं। सख्त कार्रवाई की जरूरत है।' उन्होंने इस पोस्ट में नेशनल कमीशन फॉर विमेन (NCW) को टैग किया और अधिकारियों से कॉमेडियन के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। पोस्ट में लिखा था, '@NCWIndia इस घटिया आदमी 'मधुर विरली' के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।'

Comedian Madhur Virli
Image Source : X/@URMI_SETH27कॉमेडियन मधुर विरली को लेकर विवाद

रेप पर भद्दे कमेंट करना मधुर विरली को पड़ा भारी

एक और यूजर ने लिखा, 'मिलिए मधुर विरली से जो महिलाओं के रेप का मजाक उड़ा रहे हैं। तथाकथित पढ़े-लिखे लिबरल दर्शक इस पर हंस भी रहे हैं। उम्मीद है कि ऐसा उनके परिवारों के साथ भी हो! तब हम इन लिबरल्स का रिएक्शन देखेंगे। क्या वे तब भी इसी तरह मजाक उड़ाएंगे?' कॉमेडियन की बातों पर निराशा जाहिर करते हुए एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'हजारों ऐसे विषय हैं जिन पर आप जोक लिख सकते हैं, लेकिन उन्होंने कुछ हंसी-मजाक के लिए इतना संवेदनशील विषय चुना... मुझे उनके दर्शकों पर भी तरस आता है, जिन्होंने इस मधुर विरली का शो देखने के लिए पैसे दिए।

मधुर विरली ने सोशल मीडिया को कहा अलविदा

ऑनलाइन चल रहे विवाद और आलोचना के बीच मधुर ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। हाल ही में प्रणित मोरे भी विवादों में घिर गए थे, जब सोशल मीडिया पर उनके स्टैंड-अप एक्ट का एक क्लिप वायरल हुआ। वीडियो में कॉमेडियन को एक महिला और 370 रुपये की बिरयानी के बारे में टिप्पणी करते हुए देखा गया, जिसने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया।

ये भी पढे़ं-

डॉल्फिन पर सवार अजय देवगन ने बढ़ाया रोमांच, Dhamaal 4 का ट्रेलर है कॉमेडी-एडवेंचर का धमाका, खजाने की तलाश में मचा बवाल!

'नुक्कड़' एक्टर दिनयार तिरंदाज का निधन, 69 की उम्र में ली अंतिम सांस, फैंस ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन