प्राइम वीडियो ने रियलिटी सीरीज 'अलायंस' के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की डेट का ऐलान कर दिया है। 26 जून तारीख तय की गई है। प्राइम वीडियो में ऐसा पहली बार होने वाल है कि किसी सीरीज के हर दिन नए एपिसोड आएगे। 'अलायंस' को डेली सीरीज के तौर पर लॉन्च किया जा रहा है। इस शो के साथ कुणाल खेमू पहली बार किसी रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। 'अलायंस' टाल्पा स्टूडियोज के दुनियाभर में चर्चित डच फॉर्मेट का पहला इंटरनेशनल अडैप्टेशन है, जिसे जॉन डी मोल ने बनाया है। इसके भारतीय एडिशन का निर्माण बानिजय एशिया ने किया है। हिंदी भाषा की यह अनस्क्रिप्टेड सीरीज 26 जून से भारत के साथ-साथ दुनिया के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अलायंस प्राइम वीडियो की प्राइम डे स्पेशल लाइनअप का भी हिस्सा है। आने वाले जुलाई के महीने में अमेजन प्राइम डे अपने दसवें एडिशन के साथ भारत में लौट रहा है। प्राइम मेंबर्स को शानदार डील्स, ज्यादा बचत, नए लॉन्च, ब्लॉकबस्टर एंटरटेनमेंट और कई अन्य खास ऑफर्स का फायदा मिलेगा।
16 कंटेस्टेंट लेंगे हिस्सा
अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, हाजिरजवाबी और कॉमेडी, थ्रिलर से लेकर गंभीर किरदारों तक में आसानी से ढल जाने की खासियत के लिए मशहूर कुणाल खेमू अलायंस के साथ एक बिल्कुल नए अवतार में नजर आने वाले हैं। वह पहली बार किसी शो को होस्ट करते दिखाई देंगे। भारतीय दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए इस गेम फॉर्मेट शो में 16 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे, जो जोड़ी के रूप में खेल में एंट्री करेंगे, लेकिन जल्द ही उन्हें एहसास होगा कि इस खेल में कोई भी अलायंस हमेशा के लिए नहीं है। यह ऐसा गेम है जहां हर अलायंस कभी फायदा बन सकता है तो कभी सबसे बड़ी रुकावट। आखिर में सभी चुनौतियों को पार कर सिर्फ एक कंटेस्टेंट ही बच पाएगा, जो अल्टीमेट विनर बनेगा।
क्या है मेकर्स का कहना?
प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स प्रमुख और निदेशक निखिल माधोक ने कहा, 'अलायंस को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। भारत के लिए अपनी तरह के इस पहले फॉर्मेट में रणनीति, बदलते समीकरण और लगातार बदलता गेमप्ले देखने को मिलेगा, जो दर्शकों को शुरुआत से लेकर अंत तक हर दिन बांधे रखेगा।
ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह के ससुर प्रकाश पादुकोण को कैसी लगी 'धुरंधर'? दीपिका पादुकोण के पापा ने फिल्म में हिंसा पर रखी तीखी राय