1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 8 एपिसोड की क्राइम-थ्रिलर, जिसे देखकर घबरा गई थीं अक्षय ओबेरॉय की पत्नी, 'फ्लैश' देख एक्टर पति से लगने लगा था डर

8 एपिसोड की क्राइम-थ्रिलर, जिसे देखकर घबरा गई थीं अक्षय ओबेरॉय की पत्नी, 'फ्लैश' देख एक्टर पति से लगने लगा था डर

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 18, 2026 06:07 am IST,  Updated : Jun 18, 2026 06:07 am IST

एक्टर अक्षय ओबेरॉय ने हाल ही में अपनी उस सीरीज के बारे में बात की, जिसे देखने के बाद उनकी पत्नी तक को उनसे डर लगने लगा था। 2020 में आई इस सीरीज का नाम 'फ्लैश' है, जिसे देखकर अक्षय की पत्नी इस कदर डर गईं कि उन्हें उनके साथ सोने में ही डर लगने लगा था।

akshay oberoi- India TV Hindi
अक्षय ओबेरॉय। Image Source : YOUTUBE/EROS UNIVERSE

कभी-कभी एक्टर्स पर्दे पर ऐसे किरदार निभाते हैं, जिन्हें देखकर उनके घरवाले भी उनसे डरने लगते हैं। ऐसा ही कुछ एक्टर अक्षय ओबेरॉय के साथ भी हुआ, जो बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के कजन ब्रदर हैं। अक्षय ओबेरॉय ने अपने करियर में 'लाल रंग', 'घुसपैठिया', 'गुड़गांव', 'पिज्जा', 'एक कोरी प्रेम कथा' और 'फाइटर' जैसी फिल्मों और सीरीज में काम किया है और हर बार अपने अभिनय के लिए दर्शकों से तारीफें हासिल की हैं। लेकिन, 2020 में आई एक क्राइम ड्रामा में उन्होंने ऐसा किरदार निभाया, जिसने देखने के बाद किसी को भी उनसे नफरत हो जाए। उनका ये किरदार इतना क्रूर और खतरनाक था कि इसे देखने के बाद उनकी पत्नी तक उनके साथ सोने से घबराने लगी थीं। हाल ही में अक्षय ओबेरॉय ने खुद इस किरदार और सीरीज के बारे में खुलकर बात की।

अक्षय ओबेरॉय ने निभाया था खूंखार विलेन का रोल

अक्षय ओबेरॉय ने हाल ही में 'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ बातचीत में उस सीरीज को लेकर बात की, जिसे देखकर उनकी पत्नी भी उनसे खौफ खाने लगी थीं। इस सीरीज का नाम 'फ्लैश' था, जो 2020 में आई थी। इस सीरीज में स्वरा भास्कर लीड रोल में थीं। 8 एपिसोड की इस सीरीज की कहानी सिद्धार्थ आनंद ने लिखी थी और इसे प्रोड्यूस भी उन्होंने ही किया था। इस सीरीज में अक्षय ने एक खूंखार विलेन की भूमिका निभाई थी।

फ्लैश देखकर घबराने लगी थीं एक्टर की वाइफ

इस क्राइम ड्रामा शो के बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, "हां...इसके लिए मैं किसी को दोष नहीं दूंगा। मेरी पत्नी ने जब 'फ्लैश' देखी थी, उसके कुछ हफ्तों तक तो उसे भी मुझसे डर लगता था। वह इतना डरने लगी थी कि मेरे साथ एक बेड पर सोने के लिए भी राजी नहीं होती थी। ये सीरीज देखना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन ये बहुत ही अच्छा शो है। लेकिन, अब तक कई लोगों ने वो सीरीज नहीं देखी है।'

अक्षय ओबेरॉय का वर्क फ्रंट

अक्षय ओबेरॉय के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्दी ही शाहरुख खान स्टारर 'किंग' में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान, दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जिन्हें अक्षय अपना एंजल बताते हैं। वहीं 8 एपिसोड की क्राइम थ्रिलर सीरीज 'फ्लैश' की बात करें तो इसमें स्वरा भास्कर लीड रोल में हैं। सीरीज की कहानी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। अगर आप ये सीरीज देखना चाहते हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर ये मौजूद है।

ये भी पढ़ेंः 'करमचंद' की 'किट्टी' 61 की उम्र में भी रहती हैं अकेली, पति-बच्चों से दूरी पर बोलीं सुष्मिता मुखर्जी- 'मैं दुखियारी नहीं'

'आपका धर्म क्या है?' ईशान खट्टर से फैन ने किया सवाल, एक्टर का जवाब देखकर बोले लोग- अब कोई नहीं पूछेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन