1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. अनिल कपूर फिर ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार, 'द नाईट मैनेजर' के दूसरे सीजन पर आया बड़ा अपडेट

अनिल कपूर फिर ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार, 'द नाईट मैनेजर' के दूसरे सीजन पर आया बड़ा अपडेट

 Published : May 31, 2023 06:59 pm IST,  Updated : May 31, 2023 07:01 pm IST

The Night Manager 2: अनिल कपूर ने इस साल आने ओटीटी डेब्यू से बड़ा धमाका किया। जिसके बाद अब उन्होंने वेबसीरीज के अगले सीजन का ऐलान कर दिया है।

Anil Kapoor - India TV Hindi
Anil Kapoor Image Source : INSTAGRAM

The Night Manager 2: एक्टर अनिल कपूर आज भी फ़िल्म इंडस्ट्री में हमारे यंगर एक्टर्स को काफी अच्छी टक्कर दे रहे हैं। वह आज के यंग एक्टर्स के साथ मुख्य किरदारों को अपने अनुभव के साथ निभा रहे हैं। चाहे वह पिछले साल रिलीज हुई फ़िल्म 'जुग जुग जियो' हो या फिर आदित्य रॉय कपूर के साथ द नाईट मैनेजर।  दर्शकों के लिए बहुत बढ़िया खबर है क्योंकि अनिल ने अपने फैंस के लिए 'द नाईट मैनेजर' सीजन 2 की घोषणा रिलीज़ डेट के साथ कर दी है। 

दुनिया भर से मिली तारीफें 

पहले सीजन में अनिल की परफॉरमेंस को क्रिटिक्स और ऑडियंस दोनों ने खूब पसंद किया और विश्वभर में भी शो ने काफी अच्छी सफलता पाई। अनिल कपूर ने अपने ज़बरदस्त डायलॉग से लोगों को खूब प्रभावित किया और साथ ही एंटरटेनमेंट बिज़नेस में विलन की परिभाषा को एक अलग ही तरह से दर्शाया और उसका स्तर ऊंचा कर दिया।

सस्पेंस पर खत्म हुआ था पहला सीजन 

पहले सीजन के लास्ट शो में दर्शकों को ओपन एंडिंग परोस कर मेकर्स ने उन्हें दूसरे सीजन का इंतज़ार करने पर मजबूर कर दिया। इसी लिए सोशल मीडिया पर वेलकम एक्टर अनिल कपूर ने शो की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। हालांकि शो अभी मेकिंग के दौर में है।

'द केरल स्टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा हैं प्रेग्नेंट? VIDEO में बेबी बंप देख फैंस हो गए हैरान

होने वाली दुल्हन से पैपराजी ने पूछा ऐसा सवाल, यूं शरमाई परिणीति देखें वीडियो

इतनी फिल्मों में आएंगे नजर 

अनिल कपूर के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'द नाईट मैनेजर' और जेरेमी रेनर की रेनर्वेशन्स में अपने कैरेक्टर्स से एक्टिंग का स्तर खूब बढ़ा दिया। उनके पास फिलहाल रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल', ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ 'फाइटर', 'सूबेदार' और 'एंड्राइड कुंजप्पन वर्शन 5.25' में नजर आएंगे।

Kareena Kapoor सेल्फी मांग रही फैन को इग्नोर करने पर हुईं ट्रोल, लोगों ने निकाला जमकर गुस्सा

अंबानी परिवार में फिर गूंज उठी किलकारी, दूसरी बार माता पिता बने श्लोका और आकाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन