1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'मरूंगी नहीं', अपूर्वा मखीजा ने कैंची से काट डाला पंडित का बांधा कलावा, पीछे पड़े ट्रोल- 'कॉन्सर्ट धर्म से बड़ा है?'

'मरूंगी नहीं', अपूर्वा मखीजा ने कैंची से काट डाला पंडित का बांधा कलावा, पीछे पड़े ट्रोल- 'कॉन्सर्ट धर्म से बड़ा है?'

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 18, 2026 05:29 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 05:29 pm IST

समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के दौरान अपूर्वा मखीजा भी काफी चर्चा में रही थीं। सोशल मीडिया पर 'रिबेल किड' के नाम से मशहूर अपूर्वा एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

apoorva makhija- India TV Hindi
अपूर्वा मखीजा Image Source : INSTAGRAM/@THE.REBEL.KID

सोशल मीडिया पर 'रिबेल किड' के नाम से मशहूर अपूर्वा मखीजा अक्सर किसी न किसी वजह से विवाद में घिर जाती हैं। कुछ महीने पहले अपूर्वा स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' को लेकर चर्चा में थीं। समय रैना के शो के जिस एपिसोड को लेकर बवाल मचा था, उसमें अपूर्वा भी गेस्ट बनकर पहुंची थीं और उन्होंने भी शो के दौरान कुछ ऐसी टिप्पणी की थी, जिससे लोग भड़क गए थे। अब अपूर्वा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह हाथों में बंधा कलावा कैंची से काटती नजर आ रही हैं, जिस पर अब यूजरनाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

अपूर्वा ने कॉन्सर्ट के लिए काटा हाथ पर बंधा कलावा

अपूर्वा मखीजा ने कुछ दिन पहले ही एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होने एक वेलनेस प्रोडक्ट को पीसीओडी और पीसीओएस से जोड़ दिया, इस वीडियो को लेकर उनकी खूब आलोचना हुई। अब उन्होंने अपना एक नया गेट रेडी विद मी वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कैमरे के सामने तैयार हो रही हैं और बताती हैं कि अपने आउटफिट से मैच कराने के लिए उन्हें 18 जोड़ी जूते मंगाए हैं। इसी दौरान वह कैंची से अपने हाथ पर बंधा कलावा भी काट देती हैं।

उम्मीद है मरूंगी नहीं- अपूर्वा

उन्होंने बताया कि वह एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए कोचेला जा रही हैं और इसी के लिए तैयार हो रही हैं। इसी बीच वह हाथ पर बंधा लाल कलावा काट देती हैं और कहती हैं- 'पंडित जी ने इसे काटने से मना किया था, लेकिन उनके और कोचेला के बीच कोई नहीं आ सकता।' कलावा काटते हुए अपूर्वा कहती हैं- 'मैंने  कलावा काट दिया है और उम्मीद है कि मैं मरूंगी नहीं।' अपूर्वा का ये वीडियो देखने के बाद कई यूजर भड़क गए। कई ने उनके कलावा काटने के तरीके और वजह पर गुस्सा जाहिर किया तो कई ने उनसे पूछा कि क्या उनके लिए कॉन्सर्ट धर्म से बड़ा है?

अपूर्वा पर भड़के यूजर

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - 'कलावा नहीं काटना था अपूर्वा।' एक अन्य ने लिखा- 'जब कलावा को 'नर्वस सिस्टम रिकैलिबरेशन एस्ट्रल रीम प्रोटेक्शन बैंड' कहा जाने लगेगा, तब यही भारतीय इसे किसी संगीत म्यूजिक फेस्टिवल के स्टॉल पर आनंदा नामक एक विदेशी से 50 पाउंड में खरीद रहे होंगे।' एक और ने लिखा- 'धागा काटा, अब वीडियो आयेगा कि मैं कोचेला में हॉस्पिटल कैसे पहुंच गई।' ऐसे ही कमेंट करते हुए लोग अपूर्वा मखीजा को निशाने पर ले रहे हैं और खरी-खोटी सुना रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः 'वो बेचारा 4500 की नौकरी कर रहा', गांवों में जाकर फैशन सीख रहे आरव, अक्षय कुमार ने बताई बेटे की खूबियां

शादी की शॉपिंग में जुटीं अंशुला कपूर, तैयारियों के बीच भावुक हुए बोनी कपूर, बेटी के लिए शेयर किया खास पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन