1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'जब दूसरे का पति यूज कर लेती हूं...' कृतिका मलिक ने कही ऐसी बात, सुनकर दंग रह गए लोग

'जब दूसरे का पति यूज कर लेती हूं...' कृतिका मलिक ने कही ऐसी बात, सुनकर दंग रह गए लोग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 29, 2024 08:29 am IST,  Updated : Jun 29, 2024 08:29 am IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों हर तरफ एक ही चर्चा है, चर्चा अरमान मलिक और उनकी दोनों बीवियों पायल और कृतिका मलिक की। अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में एंट्री ली है, जहां अक्सर इनकी दो शादियों का मुद्दा उठता रहता है।

armaan malik- India TV Hindi
अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस हाउस में एंट्री ली है। Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के प्रीमियर एपिसोड में जैसे ही यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ एंट्री ली, हर कोई हैरान रह गया। दर्शकों से लेकर कई सेलेब्स ने भी बिग बॉस में यूट्यूबर के दोनों बीवियों के साथ शो में एंट्री लेने पर नाराजगी जाहिर की है। इस बीच पायल मलिक को कई बार अरमान और कृतिका की शादी पर बात करते और अपना दुख जाहिर करते देखा गया। कई बार इस पर बात करते हुए वह इमोशनल भी हो गईं। अब बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में, अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने यूट्यूबर के साथ अपनी शादी को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जिसने सबको हैरान करके रख दिया। यह सब तब शुरू हुआ जब पौलोमी दास ने कृतिका से अरमान का तौलिया इस्तेमाल करने की उसकी आदत के बारे में पूछा। पौलोमी कृतिका से पूछती हैं- 'तुम लोग एक दूसरे का तौलिया इस्तेमाल कर लेते हो?'

कृतिका के जवाब से घरवाले हुए हैरान

अरमान भी इस दौरान वहीं मौजूद रहते हैं, जो पौलोमी के सवाल के जवाब में कहते हैं - 'कर लेते हैं, मिया-बीवी है क्यू नहीं कर लेंगे। क्यों? नहीं करना चाहिए?' इसी बीच कृतिका कुछ ऐसा कहती हैं, जिसे सुनकर सब हैरान रह जाते हैं। कृतिका अरमान की बात को काटते हुए कहती हैं- 'यार जब दसूरे का पति इस्तेमाल कर सकती हूं तो ये तो फिर भी टॉवल है।'

कृतिका की बात सुन हंसने लगीं पौलोमी दास

ये सुनते ही पौलोमी जोर-जोर से हंसने लगती हैं वहीं कृतिका अपनी बात को जारी रखते हुए कहती हैं- 'खुद की बेइज्जती खुद ही करूंगी। कोई और बोले तो मुंह तोड़ दूंगी।' जिन्हें नहीं पता, बता दें यूट्यूबर अरमान मलिक ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ शो में एंट्री ली है। इससे पहले के एपिसोड में सना मकबूल अरमान मलिक को उनकी दो शादियों पर कन्फ्रंट करती दिखी थीं। इस दौरान सना ने यूट्यूबर से सवाल किया कि अगर पायल दूसरी शादी कर लेती हैं तो इस पर अरमान क्या करते। इस पर अरमान चिढ़ जाते हैं और कहते हैं कि 'पायल ने एक्सेप्ट कर लिया, मैं नहीं करता।'

अरमान ने 2011 में पायल और 2018 में कृतिका से शादी की थी

बता दें अरमान मलिक ने पहली पत्नी पायल मलिक से 2011 में शादी की थी और इसके बाद उन्होंने अपने पहले बेटे चिरायु का इस दुनिया में स्वागत किया। शादी के 6 साल बाद 2018 में अरमान ने पायल की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से शादी कर ली, वह भी अपनी पहली शादी को कानूनी रूप से तोड़े बिना। दिसंबर 2022 को अरमान मलिक ने अपनी दोनों बीवियों पायल और कृतिका की प्रेग्नेंसी का ऐलान करके सबको हैरान कर दिया था। अरमान अब चार बच्चों चिरायु, तुबा, अयान और जैन के पिता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन