1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2 Day 2: शो में शुरू हुआ रोमांस, मनीषा रानी ने कर दिया इस हैंडसम हंक को KISS, देखें वीडियो

Bigg Boss OTT 2 Day 2: शो में शुरू हुआ रोमांस, मनीषा रानी ने कर दिया इस हैंडसम हंक को KISS, देखें वीडियो

 Published : Jun 18, 2023 11:50 pm IST,  Updated : Jun 18, 2023 11:51 pm IST

बिग बॉस ओटीटी के सीजन 2 का आगाज होते ही शो में प्यार नजर आने लगा है। कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

jiocinema- India TV Hindi
Romance starts in the show Image Source : JIOCINEMA

बिग बॉस ओटीटी 2 का आगाज हो गया है। फैंस लंबे समय से इस शो का इंतजार कर रहे थे। जब तक ये शो ऑनएयर रहता है ये टीआरपी टॉप पर बना रहता है। हर बार की तरह इस बार भी शो में अच्छे से अच्छे कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं। बीती रात इस शो का ग्रैंड प्रीमियर हुआ, जहां सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स से रुबरु कराया। इसी बीच इस शो से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनीषा रानी एक हैंडसम हंक को किस कर रही हैं। 

Sunny Deol की बहू और करण देओल के रिसेप्शन का वीडियो आया सामने, सलमान खान भी हुए शामिल

Adipurush Mistakes: फिल्म की ये 10 गलतियां जिसे देखने के बाद दर्शक नहीं कर पा रहे मेकर्स को माफ, आप ने किया नोटिस?

बता दें इस वीडियो में हैंडसम हंक और कोई नहीं जाद हदीद हैं। जाद एक लेबनानी मॉडल हैं, उन्होंने फिटनेस मॉडल रमोना खलील से शादी की है। जाद बिग बॉस के पहले 'आउट लाउड' शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस वीडियो में मनीषा जाद को बोल रही हैं हम तुमको नहीं छोड़ेंगे तुम से ही दिल का दिल जोड़ेंगे। मुझे तुमसे प्यार है फिर मनीषा जाद को किस कर देती हैं। इस वीडियो में फैंस कमेंट कर पुनित को वापस शो में लाने की बात कर रहे हैं। अब देखना होगा कि शो में पुनित की वापसी होती है कि नहीं। 

Vidyut Jammwal ने थर्ड जेंडर फैंस के साथ फोटो खिंचवाने के लिए किया ये बड़ा काम, अब हो रही वाहवाही

इस राज्य में 'आदिपुरुष' पर लग सकता है प्रतिबंध! सीएम ने की फिल्म की बुराई

शहनाज गिल से हुई तुलना 

मनीषा रानी सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर हैं। वह बिहार की रहनी वाली हैं। वह सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वीडियो और तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिस कारण फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। मनीषा अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं। मनीषा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी मगर उन्हें पहचान रील वीडियोज से मिली। मनीषा ‘द कपिल शर्मा शो’ में भी नजर आ चुकी हैं। मनीषा को लोग शहनाज गिल से तुलना कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन