1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. BB OTT 2: शो में इस कंटेंस्टेंट ने आकांक्षा पुरी से किया ऐसा सवाल, वीडियो देखकर आप भी शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी

BB OTT 2: शो में इस कंटेंस्टेंट ने आकांक्षा पुरी से किया ऐसा सवाल, वीडियो देखकर आप भी शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी

 Published : Jun 27, 2023 11:45 am IST,  Updated : Jun 27, 2023 11:45 am IST

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा जरूर होता जिसे देख फैंस कंटेस्टेंट्स को ट्रोल करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर जद हदीद ने आकांक्षा पुरी से कुछ ऐसा पूच लिया, जिसा सुन लोग जद को शो से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2 Jad Hadid asks Akanksha Puri the colour of her innerwear watch this shameful video- India TV Hindi
Bigg Boss OTT 2 Image Source : DESIGN.PHOTO

Bigg Boss OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में, जद हदीद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शो में आने के बाद से जद हदीद, आकांक्षा पुरी के करीब आने की कोशिश में लगगे हुए है। ऐसे कई लोग हैं जो जद को उनके गेम के लिए पंसद करते हैं पर इस वायरल वीडियो के बाद से एक्टर को लोग ट्रोल कर रहे हैं। फैंस ने अभिषेक मल्हन और जिया शंकर के बाद दूसरी जोड़ी जद हदीद और मनीषा रानी की बनाई थी पर कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जद और आकांक्षा की जोड़ी को लेकर भी चर्चा हो रही है। जद ने इस वीडियो में आकांक्षा पुरी से कुछ ऐसा पूचा है, जिस सुन आप भी चौक जाएंगे। 

जद हदीद को फैंस ने सोशल मीडिया पर किया ट्रोल -

इस वीडियो को देखकर 'बिग बॉस 16' के शालीन भनोट की याद दिलाता है जब शालीन ने सौंदर्या शर्मा से उनके कपड़ों को लेकर कुछ कहा थी, जिसे लेकर लोगों ने शालीन को बहुत ट्रोल किया था और सलमान खान ने भी उनकी क्लास लगाई थी। आज 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ये वायरल वीडियो भी उसी तरह का है। इस वीडियो में जद हदीद, आकांक्षा पुरी से टास्क के बीच आकांक्षा से उनके इनर वियर का कलर पूछते हैं। एक्ट्रेस जद को चुप कराती है। वीडियो में एक्टर को आकांक्षा  की इनर वियर को झांकता हुआ देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखें...

बिग बॉस ओटीटी 2 के बारे में -
'बिग बॉस ओटीटी 2' के नए एपिसोड में एक टास्क के दौरान, आकांक्षा पुरी, बेबिका धुर्वे और आलिया सिद्दीकी सहित 3 कंटेस्टेंट्स को जेल भेज दिया गया है। शो 17 जून 2023 को जियो सिनेमा एप पर शुरू हुआ। आप इसे फ्री में देख सकते हैं। नया एपिसोड हर रात 9 बजे टेलिकास्ट होता है।

बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट्स - 
शो में इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी Aaliya Siddiqui, शीजान खान की बहन फलक नाज, पूजा भट्ट, पलक पुरसवानी, अविनाश सचदेवा, अकांक्षा पुरी, मनीषा रानी, जिया शंकर, साइरस ब्रोचा, जैद हदीद, बेबिका धुर्वे और पुनीत सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। देखते हैं इस शो में किस में कितना है दम, क्या दे पांएगे एक दूसरे को कड़ी टक्कर!

ये भी पढ़ें-

2023 में ये बॉलीवुड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी खलबली, देखें लिस्ट

Fawad Khan: एक्टर ने अपनी हेल्थ को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, सुनाई आपबीती

Fighter First Look: ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का पहला लुक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन