1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. अरे ये क्या! Bigg Boss OTT 2 के फिनाले से ठीक पहले बिगड़ी अभिषेक मल्हान की हालत, अस्पताल में भर्ती

अरे ये क्या! Bigg Boss OTT 2 के फिनाले से ठीक पहले बिगड़ी अभिषेक मल्हान की हालत, अस्पताल में भर्ती

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Aug 14, 2023 07:35 am IST,  Updated : Aug 14, 2023 07:35 am IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के ग्रैंड फिनाले में कई धमाल होने वाले हैं। आज फिनाले है, लेकिन इससे ठीक पहले एक शॉकिंग खबर सामने आई है। ये खबर अभिषेक मल्हान के फैंस को निराश कर सकती है।

Bigg Boss OTT 2, abhishek malhan- India TV Hindi
अभिषेक मल्हान। Image Source : INSTAGRAM

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' का ग्रैंड फिनाले आज यानी 14 अगस्त को होना है। ऐसे में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। फिनाले से पहले ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' भारत में सबसे लोकप्रिय रियलिटी स्ट्रीमिंग शो में से एक बन गया है, जो अपने ड्रामा, कंट्रोवर्सीज और इंटेंस कम्पटीशन से ऑडियंस को आकर्षित कर रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' का आखिरी दिन है। घर में अब टॉप 5 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कहा जा रहा है कि फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान फिनाले से ठीक पहले अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। 

अभिषेक की बिगड़ी तबीयत

दरअसल, अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने हाल में ही ट्वीट कर के ये जानकारी दी है कि है कि अभिषेक मल्हान की तबीयत बिगड़ गई है, जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या वो फिनाले में मौजूद नजर आएंगे या नहीं? अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा, 'बस अभी पता चला कि अभिषेक तबीयत थोड़ी खराब है। कहा जा रहा है कि वो अस्पताल में भर्ती है। ऐसे में वो आज रात आप लोगों के लिए फिनाले पर परफॉर्म नहीं कर पाएगा। उसने आपको बहुत अच्छे से पूरे सीजन में एंटरटेन किया है। उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना करिए।'

वायरल हो रहा अभिषेक की बहन का ट्वीट
अभिषेक की बहन प्रेरणा का ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बिग बॉस खबरी ने भी अभिषेक की बहन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'अभिषेक मल्हान ठीक नहीं है और ये भी कहा जा रहा है कि वो अस्पताल में भर्ती हैं। ये जानकारी उनकी बहन प्रेरणा मल्हान के ट्वीट से मिली है।' अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या अभिषेक फिनाले में परफॉर्म करते नजर आएंगे या नहीं।

ये हैं टॉप 5 कंटेस्टेंट
पहली बार ऐसा हो रहा है कि 'बिग बॉस' का फिनाले रविवार को नहीं बल्कि सोमवार को रखा गया है। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट में पूजा भट्ट, मनीषा रानी, बेबिका धर्वे, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव शामिल हैं। आखिरी हफ्ते में भी घर में कई खुलासे देखने को मिल रहे हैं। अब तक पुनीत सुपरस्टार, अविनाश सचदेव, साइरस ब्रोचा, आलिया, पलक पुरसवानी, अकांक्षा पुरी, जिया शंकर, जद हदीद और फलक नाज घर से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि इस बार शो कौन जीतता है।  

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में एक साथ दिखेगा 'टाइगर' और 'पठान' का स्वैग? फिनाले में होने वाला है बड़ा धमाका

Bigg Boss OTT 2 से निकलते ही जिया शंकर ने खरीदी लग्जरी कार, वीडियो देखकर खुले रह गए लोगों के मुंह

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन