1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 3: यहां पायल हुईं बेघर वहां फीका पड़ने लगा कृतिका का गेम, अरमान के सामने रोया दुखड़ा

Bigg Boss OTT 3: यहां पायल हुईं बेघर वहां फीका पड़ने लगा कृतिका का गेम, अरमान के सामने रोया दुखड़ा

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 03, 2024 10:36 pm IST,  Updated : Jul 03, 2024 10:36 pm IST

यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ बिग बॉस हाउस में पहुंचे थे, जिनमें से एक यानी पायल अब बिग बॉस हाउस से बाहर हो चुकी हैं। इस बीच शो के लेटेस्ट एपिसोड में कृतिका का इमोशनल ब्रेकडाउन देखने को मिला।

armaan malik- India TV Hindi
अरमान के आगे फूट-फूटकर रोईं कृतिका मलिक। Image Source : INSTAGRAM

चर्चित रियेलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का ये तीसरा सीजन है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कई चर्चित नाम कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे हैं और अपने-अपने तरीके से दर्शकों को एंटरटेन करने और शो में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। शो में इस बार जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है, वह हैं दो बीवियों वाले अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका की। हालांकि, अब पायल मलिक शो से बाहर हो चुकी हैं। इसी हफ्ते शो के होस्ट अनिल कपूर ने ऐलान किया कि पायल घर से बेघर हो गई हैं। पायल मलिक की जर्नी तो शो में जल्दी खत्म हो गई, लेकिन अरमान और उनकी दूसरी पत्नी कृतिका अभी भी शो का हिस्सा बने हुए हैं। 

अरमान पर लगे पॉलिगैमी को प्रमोट करने के आरोप

हालांकि, शो में कई कंटेस्टेंट अरमान के उनकी दोनों बीवियों के साथ हिस्सा लिए जाने को लेकर नाराज दिखे। दूसरी तरफ लोगों ने अरमान पर पॉलिगैमी को प्रमोट करने का भी आरोप लगाया। यही नहीं दर्शकों का यह भी कहना था कि शो में साफ देखा जा सकता है कि अरमान कृतिका से ज्यादा प्यार करते हैं और पायल को इग्नोर करते हैं। शो के दौरान कई बार पायल को अरमान की दूसरी शादी पर बात करते और इमोशनल होते देखा गया। लेकिन, अब पहली बार शो में कृतिका का इमोशनल ब्रेकडाउन होते देखा गया।

पति के सामने फूट-फूटकर रोईं कृतिका मलिक

शो के लेटेस्ट एपिसोड में अभिनेता रणवीर शौरी और कृतिका मलिक के बीच मनमुटाव होते देखा गया। रणवीर कुछ ऐसा कह देते हैं, जिससे कृतिका को ठेस पहुंचती है। इससे वह इतनी मायूस हो जाती हैं कि अरमान के पास जाकर रोने लगती हैं। ऐसे में वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित आती हैं और कृतिका को चुप कराने की कोशिश करती हैं।

क्या है मामला?

दरअसल, रणवीर शौरी और अरमान मलिक के बीच बहस हो रही होती है। इसी बीच रणवीर कहते हैं - घर का भेदी लंका ढाए। ये सुनकर कृतिका को लगता है कि अरमान ने ये कमेंट उन पर किया है। वह अरमान से पूछती हैं कि क्या इस कमेंट के जरिए उन्हें टारगेट किया जा रहा है? कृतिका आगे कहती हैं कि उनकी ईमानदारी के चलते उन्हें अक्सर लोगों के ताने सुनने को मिलते हैं। इस पर रणवीर तुरंत काउंटर करते हैं और कहते हैं कि हर बात खुलकर कहने की जरूरत नहीं होती। कृतिका को ये बात बुरी लग जाती है और वह रोने लग जाती हैं। इसके बाद बाकी के घरवाले आते हैं और कृतिका को चुप कराने की कोशिश करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन