Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT फेम एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित निकलीं डेट पर, खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Bigg Boss OTT फेम एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित निकलीं डेट पर, खुशी का नहीं रहा ठिकाना

Written By: Jaya Dwivedie Published : Jul 10, 2023 10:25 pm IST, Updated : Jul 10, 2023 10:25 pm IST

'बिग बॉस ओटीटी' फेम एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने एक बार फिर सनसनी मचा दी है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी लव लाइफ से जुड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि वो किसी को इन दिनों डेट कर रही हैं।

Ridhima pandit- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM रिद्धिमा पंडित।

टीवी स्टार रिद्धिमा पंडित अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पर काफी चाहने वाले हैं। रियलिटी टीवी स्टार रिद्धिमा पंडित 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा रही थीं। वो पिछले सीजन में नेहा भसीन द्वारा लिप-किस किए जाने के बाद काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी। शो में उनका सफर छोटा ही था, लेकिन लोगों ने उनको काफी पसंद किया। अब एक्ट्रेस ने बड़ा खुलासा किया है। वो किसी को डेट करी है। 

इस वजह से रहीं चर्चा में

रिद्धिमा पंडित ने अपनी निजी जिंदगी पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह इस समय 'किसी' के साथ डेटिंग कर रही हैं। रिद्धिमा हाल ही में उन बॉलीवुड हस्तियों की लिस्ट में शामिल हुई, जिन्होंने अपने अंडे फ्रीज कर दिए हैं। ऐसा कुछ सालों बाद प्रेग्नेंट होने के लिए लोग करते हैं। कुछ साल पहले संगीतकार राजेश रोशन के बेटे और ऋतिक के चचेरे भाई ईशान रोशन के साथ एक्ट्रेस अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में आई थीं। बाद उनका रिश्ता टूट गया था।

एक्ट्रेस कर रहीं डेट
अब लग रहा है कि उनकी जिंदगी में कोई आ गया है और हाल ही में उसे एक सैलून के बाहर देखा गया, डेट पर जाने से पहले वो वहां से तैयार होकर निकल रही थीं। रिद्धिमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं डेट पर जा रही हूं, लेकिन कहां और किसके साथ, यह मैं आपको नहीं बताऊंगी।'
 
बिग बॉस को लेकर कही ये बात
'बहू हमारी रजनी कांत' में बहू के रूप में सनसनी बनने के बाद रिद्धिमा 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी 9', 'खतरा खतरा खतरा' और 'बिग बॉस ओटीटी' जैसे रियलिटी शो में दिखाई दीं। रिद्धिमा ने कहा कि वह फिलहाल 'बिग बॉस ओटीटी 2' को फॉलो नहीं कर रही हैं, हालांकि वह इसमें पूजा भट्ट को देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा था कि पूजा भट्ट मेरी पसंदीदा होंगी, लेकिन दुर्भाग्यवश, मेरे पास शो देखने का समय नहीं है। मुझे ये जानने की उत्सुकता है कि वह अब कैसी दिख रही हैं, मुझे लगता है कि मैं पूजा भट्ट के लिए यह शो देखूंगी।'

ये भी पढ़ें: Bigg Boss OTT: सलमान खान के लाख समझाने के बाद भी क्या साइरस ने छोड़ा घर? सामने आ गया है सच

राखी सावंत ने बताई 15 दिन में टमाटर उगाने की टेकनीक, बोलीं- कर लिया सातों जन्म का इंतजाम 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement