1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT: सलमान खान के लाख समझाने के बाद भी क्या साइरस ने छोड़ा घर? सामने आ गया है सच

Bigg Boss OTT: सलमान खान के लाख समझाने के बाद भी क्या साइरस ने छोड़ा घर? सामने आ गया है सच

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 10, 2023 08:21 pm IST,  Updated : Jul 10, 2023 08:21 pm IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के तीसरे हफ्ते क्या साइरस ब्रोचा का एलिमिनेशन हुआ है? इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसलिए हम आपके लिए मामले की पूरी सच्चाई लेकर आए हैं।

cyrus broacha- India TV Hindi
साइरस ब्रोचा। Image Source : SCREEN GRAB

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के तीसरे हफ्ते के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान के साथ ही टेरेंस लुइस ने खूब मजे कराए। हर हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में घर से कोई न कोई बेखर होता है, लेकिन इस बार कोई भी बाहर नहीं हुआ। सलमान ने बताया शो दो हफ्ते के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। इसलिए ही ये हफ्ता नो एलिमिनेशन वीक के तौर पर रखा गया था, लेकिन इसके बाद भी सोशल मीडिया पर खबरें छाई रहीं कि साइरस ब्रोचा ने शो से वॉलेंट्री एग्जिट ले लिया है यानी खुद ही शो छोड़ दिया। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या ये खबर सच है। 

सलमान ने साइरस को समझाई थी ये बात

ऐसे में हम बता दें कि बीते दिन यानी वीकेंड का वार एपिसोड में साइरस ब्रोच सलमान से बार-बार कहते नजर आए कि उन्हें घर जाना है। जैसे ही उन्हें पता चला शो का एक्सटेंड हो गया है, वो परेशान हुए और सलमान खान से कहे कि उनकी हेल्थ ठीक नहीं है। इसलिए वो घर से जाना चाहते हैं। इस पर सलमान ने उन्हें समझाया कि वो एक कॉन्ट्रैक्ट में है। उन्हें  कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के एवज में पैसे देने पड़ेंगे। ऐसे में क्या वो जाना चाहेंगे। सलमान के समझाने के बाद साइरस को पैसों के नुकसान की बात समझ में आई और वो कहे कि वो शो में रुकेंगे। 

साइरस अब भी हैं शो का हिस्सा
इसके बाद भी सोशल मीडिया पर खबरें उड़ गई कि साइरस ने शो छोड़ दिया, क्योंकि वो हालिया प्रोमो में नजर नहीं आए। ऐसे में आपको बता दें, बिग बॉस खबरी ने साफ कर दिया है कि वो घर से बेघर नहीं हुए हैं, वो अब भी शो का हिस्सा हैं।  दरअसल, सामने आए प्रोमो में उनका सिर नजर आ रहा है। इसका स्करीन ग्रैब बिग बॉस खबरी ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। ऐसे में साइरस के घर से जाने के दावे पूरी तरह गलत हैं। 

साइरस ने किया था धमाकेदार डांस
बता दें, बीते एपिसोड में साइरस ने जमकर डांस किया। उन्होंने 'लैला ओ लैला' गाने पर मनीषा रानी के साथ डांस किया। लोगों को उनका अंदाज इतना पसंद आया था कि वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे थे। इस डांस में मनीषा रानी दो बार गिर भी गई थीं, लेकिन इसके बाद भी साइरस ब्रोचा का धमाकेदार डांस जारी रहा। उनका डांस वीडियो देखने के बाद लोगों की हंसी रोके नहीं रुक रही थी। 

ये भी पढ़ें: 

Bigg Boss OTT: साइरस-मनीषा रानी का डांस देख सलमान भी नहीं रोक पाए हंसी, Viral Video देख हो जाएंगे लोटपोट

राखी सावंत ने बताई 15 दिन में टमाटर उगाने की टेकनीक, बोलीं- कर लिया सातों जन्म का इंतजाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन