1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 10 साल पुरानी सस्पेंस-थ्रिलर, फिल्म की मर्डर मिस्ट्री में फंस जाएगा दिमाग, एंडिंग देख होंगे सन्न

10 साल पुरानी सस्पेंस-थ्रिलर, फिल्म की मर्डर मिस्ट्री में फंस जाएगा दिमाग, एंडिंग देख होंगे सन्न

 Published : Feb 03, 2025 10:08 pm IST,  Updated : Feb 03, 2025 11:15 pm IST

अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री देखना पसंद करते हैं तो आप ओटीटी पर एक धांसू फिल्म देख देख सकते हैं। इसकी कहानी बहुत ही दिलचस्प है और काफी मजेदार भी है। खास बात ये है कि इसका क्लाइमैक्स देख आपका दिमाग कहानी में उलझ जाएगा।

film rahasya- India TV Hindi
2015 की बेस्ट मर्डर मिस्ट्री फिल्म Image Source : INSTAGRAM

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट तक इतनी बेहतरीन होती है कि आप बिना सोचे इन मूवीज को देख लेते हैं। वहीं हॉलीवुड, बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में ऐसी भी जिन्होंने अपनी कहानी के दम पर दर्शकों का दिल जीता है। अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर और मर्डर मिस्ट्री की तलाश में हैं तो हम आपको आज एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें जबरदस्त सस्पेंस भरा हुआ है। ऐसी फिल्में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा जाती हैं। हम जिस धमाकेदार फिल्म के बारे में बताने वाले हैं. उसमें सस्पेंस और मिस्ट्री का तगड़ा तड़का लगाया है। इसकी कहानी इतनी पेचीदा है कि क्लाइमैक्स तक आते-आते आप खुद को मर्डर मिस्ट्री में उलझा हुआ पाएंगे।

दिमाग को हिला कर रख देगी फिल्म की कहानी

हम यहां जिस फिल्म के बारे में बात करने जा रहे हैं वो 2015 में रिलीज हुई थी और आज भी अपनी कहानी की वजह से लोगों के बीच चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को देखने के बाद उसके होश उड़ जाएंगे। कहानी दिमाग घूम देगी। इस सस्पेंस से भरपूर मर्डर मिस्ट्री फिल्म है में आप आखिर तक कातिल का पता नहीं लगा पाएंगे। इस फिल्म में दमदार कहानी, हैरान करने वाले ट्विस्ट और हर किरदार को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। अगर आप इस फिल्म को देखने बैठेंगे तो बीच में क्लाइमैक्स देखे बिना उठ ही नहीं पाएं। इस फिल्म की कहानी एक बच्ची के मर्डर के ईद-गिर्द घूमती है जो दर्शकों को अंत तक बंधे रखती है।

फ्लॉप मूवी ओटीटी पर हुई हिट 

फिल्म 'रहस्य' में के के मेनन, टिस्का चोपड़ा, आशीष विद्यार्थी, मीता वशिष्ठ और अश्विनी कालसेकर जैसे दिग्गज कलाकार हैं। इसे मनीष गुप्ता ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को IMDb पर भी 7.5 रेटिंग मिली है। हम 10 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'रहस्य' की बात कर रहे हैं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। लेकिन, ओटीटी पर खूब प्यार मिला। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन