1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. मुट्ठीभर बजट में की छप्परफाड़ कमाई, OTT पर तहलका मचाने को तैयार, दो हिट पार्ट्स के बाद तीसरे भाग का ऐलान

मुट्ठीभर बजट में की छप्परफाड़ कमाई, OTT पर तहलका मचाने को तैयार, दो हिट पार्ट्स के बाद तीसरे भाग का ऐलान

 Published : May 02, 2026 10:53 pm IST,  Updated : May 02, 2026 10:55 pm IST

कम बजट में बनी 2026 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसकी जबरदस्त सफलता के बाद मेकर्स ने तीसरे भाग का भी ऐलान कर दिया था।

Vaazha 2 Biopic of a Billion Bros ott release- India TV Hindi
2026 की धांसू फिल्म Image Source : INSTAGRAM/@ARCHANA.CHINTAPALLI

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर कई फिल्में रिलीज होती हैं, जिसमें से कुछ दर्शकों की पसंदीदा लिस्ट में शामिल हो जाती है। ऐसे में अगर कोई फिल्म आप बड़े पर्दे पर नहीं देख पाते हैं या दोबारा देखने का मन हो तो दूसरा मौका भी दर्शकों के हाथ में होता है कि वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। जैसे ही कोई नई फिल्म आती है, दर्शक उसके ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार करने लगते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में छप्परफाड़ कमाई करने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

2026 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म

अगर कोई एक फिल्म है, जिसने 2026 के पहले क्वार्टर में अपने शानदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सबको चौंका दिया तो वह है मलयालम भाषा की कॉमेडी-ड्रामा वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स। इस कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा को रिलीज के बाद सबकी तारीफ मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही, जिसने दुनिया भर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया। अगर आपने यह फिल्म थिएटर में नहीं देखी तो अब और इंतजार करने की ज़ृरूरत नहीं है, क्योंकि फिल्म अब अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए तैयार है।

वाझा 2 ओटीटी रिलीज डेट

यह फिल्म 8 मई को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर के लिए तैयार है। इस घोषणा को जियो हॉटस्टार मलयालम के ऑफिशियल X अकाउंट पर शेयर किया गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, 'आपकी मांग पर Bros वापस आ गए हैं! वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स 8 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।' ये हिंदी भाषा में कब रिलीज होगी। इस पर मेकर्स ने कोई अपडेट नहीं दी है।

कम बजट में कमाए करोड़ों

28वें दिन 'वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स' ने 1,960 शो में 1.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 144.89 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन अब तक 125.40 करोड़ हो गया है। विदेशों में फिल्म ने 28वें दिन 0.15 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 85.30 करोड़ रहा। इससे इसका दुनिया भर में कुल कलेक्शन 230.19 करोड़ हो गया है। ये लगभग 10 से 11 करोड़ के बजट में बनी थी।

वाझा 3 का हुआ ऐलान

इसकी पहली किस्त, जिसका नाम 'वाझा: बायोपिक ऑफ ए बिलियन बॉयज' था। 2024 में रिलीज हुई थी। इसके सीक्वल की सफलता के बाद मेकर्स ने अब 'वाझा 3' की घोषणा की है, जिसकी टैगलाइन है 'बायोपिक ऑफ बिलियन गर्ल्स।' तीसरे भाग की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका में पूरी तरह से महिला कलाकार होने की उम्मीद है। इस तीसरी किस्त का निर्देशन पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे विश्वन श्रीजीत करेंगे।

ये भी पढे़ं-

'रंग की वजह से रिजेक्ट हुआ ', 750 रुपये से शुरू किया था करियर, संघर्ष के दिन याद कर भावुक हुए मशहूर कोरियोग्राफर

'राजा शिवाजी' की सफलता से गदगद हुए रितेश देशमुख, फैंस से स्पॉइलर न शेयर करने की अपील

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन