1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Chor Nikal Ke Bhaga: सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में दिखेगी यामी गौतम और सनी कौशल की जोड़ी

Chor Nikal Ke Bhaga: सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में दिखेगी यामी गौतम और सनी कौशल की जोड़ी

 Reported By: IANS Written By: Jyoti Jaiswal
 Published : Aug 29, 2022 09:39 pm IST,  Updated : Aug 29, 2022 09:39 pm IST

यामी गौतम और सनी कौशल की फिल्म 'चोर निकल के भागा' नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Chor Nikal Ke Bhaga- India TV Hindi
Chor Nikal Ke Bhaga Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • यामी सनी के भाई विक्की कौशल के साथ 'उरी' में नजर आई थीं
  • यामी गौतम ने 'उरी' के निर्देशक आदित्य धर संग शादी की है

Chor Nikal Ke Bhaga: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के भाई और एक्टर सनी कौशल एक नई सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम है- 'चोर निकल के भागा'। इस फिल्म में वो यामी गौतम के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे, जिसे नेटफ्लिक्स द्वारा रोल आउट किया गया है। स्ट्रीमिंग फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में एक बैक-द-सीन (बीटीएस) वीडियो साझा किया, जिसमें फिल्म के निर्माण के पीछे क्या था, इसकी एक झलक दी गई।

Nude Photoshoot मामले में रणवीर सिंह से मुंबई पुलिस ने की 2 घंटे की पूछताछ, दर्ज हुई थी FIR

फिल्म के कलाकार और निर्माता नेटफ्लिक्स के फिल्म्स डे पर एक साथ आए और बताया कि फिल्म कैसे बनी है। निर्माता दिनेश विजान ने कहा, "यामी और सनी दोनों ने अपनी पिछली रिलीज फिल्म में कमाल का काम किया है। उन्हें एक साथ कास्ट करना और इस फिल्म को जीवंत करना खुशी की बात है।"

"मिमी' और 'दासवी' के लिए नेटफ्लिक्स के साथ मैडॉक का पिछला जुड़ाव बहुत सफल रहा है और अब हम 'चोर निकल के भागा' को उनके प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं और उनकी पहुंच का लाभ उठा रहे हैं।"

Karthikeya 2 ने की 100 करोड़ के क्लब में एंट्री , टीम ने मनाया फिल्म की सक्सेस का जश्न

फिल्म चोरी और अपहरण के बारे में है। फिल्म के बारे में बात करते हुए निर्देशक अजय सिंह ने कहा, "'चोर निकल के भागा' एक डकैती की कहानी का पता लगाने निकलता है लेकिन उसी समय एक विमान के अपहरण होने पर सब कुछ उल्टा पुल्टा हो जाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि उसके बाद और क्या क्या होता है। मैं नेटफ्लिक्स के साथ सहयोग करने और फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश करने के लिए उत्साहित हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन