1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'मां' का राक्षस रूप, 2 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, 10 साल में निपटाए 6 लोग, दफन लाशों की हुई थी जांच

'मां' का राक्षस रूप, 2 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट, 10 साल में निपटाए 6 लोग, दफन लाशों की हुई थी जांच

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 13, 2025 10:39 am IST,  Updated : Mar 13, 2025 10:39 am IST

नेटफ्लिक्स पर 2 साल पहले 2023 में रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री 'करी एंड सायनाइड: द जॉली जोसेफ केस' (Curry & Cyanide: The Jolly Joseph Case) असल कहानी पर बनी है।

Curry & Cyanide: The Jolly Joseph Case- India TV Hindi
'करी एंड सायनाइड: द जॉली जोसेफ केस' Image Source : INSTAGRAM

मां के महान रूप को हमने कहानियों, फिल्मों और कलाकारियों में देखा है। लेकिन कभी आपने मां का राक्षस रूप देखा है। एक ऐसी ही मां इस धरती पर हुई जिसने पहले अपने पति को चालाकी से मौत के घाट उतारा। इसके बाद एक एक कर घर के 6 सदस्यों को मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं महिला के हाथों मरने वाले लोगों में एक 2 साल का बच्चा भी शामिल था। लेकिन 10 साल तक किसी को कानों-कान भनक नहीं लगी। लेकिन जब इस हत्याकांड का खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए। इतना ही पुलिस ने दफनाई लाशों को भी जांच के लिए जमीन से उखाड़ लिया था। इस असल कहानी पर बनी डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 

होश उड़ा देगी ओटीटी डॉक्यूमेंट्री की कहानी

इस डॉक्यूमेंट्री का नाम है 'करी एंड सायनाइड: द जॉली जोसेफ केस' (Curry & Cyanide: The Jolly Joseph Case)। इस डॉक्यूमेंट्री को 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। ये कहानी एक मां के राक्षस रूप की ऐसी हकीकत थी जिसने भी सुना उसके होश फाख्ता हो गए। इस हत्यारी महिला ने 10 साल में घर से 6 से ज्यादा सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। लेकिन किसी को कानों-कान खबर तक नहीं लगी। हालांकि जब 6 लोगों की मौत साइनाइट से हुई तो पुलिस को शक हुआ और भांडाफोड़ हो गया। ये असल कहानी जॉली जेसेफ नाम की महिला की थी। जो एक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नेलॉजी में एक अहम पद पर काम करती है। बाहर से आम महिला की जिंदगी जी रही ये औरत असल में राक्षस थी। महिला के घर में पहले मौत के मामले सामने आए तो पुलिस समझ नहीं सकी। महिला ने सबसे पहले अपने पति को ही मौत के घाट उतारा था। इसके बाद एक एक कर घर के 6 सदस्यों को मार डाला। इतना ही नहीं इनमें से एक 2 साल का बच्चा भी शामिल था। 

इस बात से खुली थी पोल

10 साल और 5 मौतों के बाद पुलिस कोई ठोस कारण नहीं निकाल पाई और न ही कोई शक वाला आदमी मिला। इसके बाद पुलिस ने देखा कि इन मौतों का कारण साइनायड रहा है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की बारीकी से जांच की और हत्या के राज से पर्दाफाश होने लगा। चंद दिनों में ही पुलिस ने इस केस को खोलकर रख दिया और मां का राक्षस रूप सामने आ गया। इस असल कहानी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को क्रिस्टो टॉमी ने बनाया था जिसकी कहानी शालिनी ऊषादेवी ने लिखी थी। फिल्म बीए अलूर, सीएस चंद्रिका, निखिला हैनरी अहम किरदारों में नजर आए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन