1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. भूलकर भी रात में न देखें ये हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज, डर का खौफनाक मंजर देख छूट जाएंगे पसीने

भूलकर भी रात में न देखें ये हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज, डर का खौफनाक मंजर देख छूट जाएंगे पसीने

 Published : Aug 17, 2024 10:46 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 10:46 pm IST

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सिनेमाघरों में आपने कई अलग-अलग तरह की हॉरर फिल्में और वेब सीरीज देखी होंगी, जिन्हें देखने के बाद महीनों तक आपको डर लगता है। ऐसी ही साउथ की जबरदस्त सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसके डरावने सीन देख आपकी चीखें निकल जाएगी।

Horror Thriller Web Series- India TV Hindi
भूलकर भी रात में न देखें ये हॉरर थ्रिलर सीरीज Image Source : X

ओटीटी और सिनेमाघरों में हर साल जबरदस्त और धमाकेदार हॉरर फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती है, जिनमें से कुछ हंसने पर मजबूर कर देती हैं तो कुछ को देख हमारी रूह कांप जाती है। बीते कई सालों से दर्शकों के बीच हॉरर फिल्में और सीरीज  देखने का एक अलग ही क्रेज मिल रहा है। हॉरर कॉमेडी, से लेकर हॉरर थ्रिलर तक कई वेब सीरीज आप इस वीकेंड ओटीटी पर देख सकते हैं। अगर आप हॉरर देखने के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे आप कभी भी अकेले नहीं देख पाएंगे। इस सीरीज की कहानी और सीन्स देख आपकी चीखें निकल जाएगी।

भूलकर भी रात में न देखें ये हॉरर सीरीज

ओटीटी पर वैसे तो आपने कई हॉरर फिल्में और सीरीज देखी होंगी, लेकिन आज हम जिस हॉरर सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं वो इतनी डरावनी है, जिसकी कहानी शुरू होते ही आप डर से पसीने में लथपथ हो जाएंगे और आगे की कहानी अकेले देखने के लिए हिम्मत तक नहीं जुटा पाएंगे। यह एक साउथ सीरीज है, जिसने ओटीटी पर रिलीड होते ही तहलका मचा दिया था और आज भी ओटीटी पर इसका जलवा कायम है। सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर यह हॉरर सीरीज नवंबर 2023 में आई थी, जिसका नाम 'द विलेज' है। इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में देख सकते हैं। इसे धीरज वैद्य, दीप्ति गोविंदराजन और मिलिंद राऊ ने डायरेक्ट किया है।

डर का खौफनाक मंजर देख उड़ जाएगी नींद

'द विलेज' की कहानी गौतम और उसके परिवार की है, जिनका सामना भयानक जीव से होता है। ऐसा जीव, जिसके बारे में आप सपने में भी नहीं सोच सकते हैं। बीएस राधाकृष्णन की इस सीरीज से साउथ एक्टर आर्या ने ओटीटी डेब्यू किया। बता दें कि सीरीज में गौतम  का किरदार आर्या ने निभाया है, जिसे ट्रिप पर ये पता चलता है कि जिस गांव से वो गुजर रहा है वहां कई लोगों की रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है। इस हॉरर सीरीज में की कहानी डरावने जंगल, खतरनाक सुरंग और भयानक गांव में शूट की गई है। इस सीरीज में आर्या और दिव्या पिल्लई के अलावा आझिया, आडुकलम नरेन, जॉर्ज मायन, पीएन सनी, मुथुकुमार के, कलैरानी एसएस, जॉन कोक्केन, पूजा, वी जयप्रकाश, अर्जुन चिदंबरम और थलैवासल विजय भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन