एक समय था जब दर्शक मनोरंजन के लिए सिर्फ दूरदर्शन और सिनेमाघरों के भरोसे ही रहते थे, लेकिन अब के समय में मनोरंजन के साधन भी पूरी तरह बदल चुके हैं। एक तरफ जहां टीवी पर ढेरों चैनल हैं तो वहीं कई ओटीटी प्लेटफॉर्म भी अब दर्शकों को अपने वश में कर चुके हैं। प्राइम वीडियो, जी5 और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स में ढेरों फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिनका दर्शक किसी भी समय लुत्फ उठा सकते हैं। नेटफ्लिक्स पर 'सेक्रेड गेम्स', 'मनी हाइस्ट' और 'स्ट्रेंजर थिंग्स' जैसी चर्चित सीरीजों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इन्हें ओटीटी पर मिलियन्स में व्यूअरशिप मिली है। लेकिन, क्या आप नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित और सफल सीरीज के बारे में जानते हैं?
नेटफ्लिक्स पर 4 साल से इस सीरीज का है कब्जा
नेटफ्लिक्स की सबसे पॉपुलर सीरीज है 'वेडनेसडे', जो ओटीटी की सबसे लोकप्रिय मिस्ट्री फैंटसी है। सीरीज की कहानी 'द एडम्स फैमिली' के मशहूर किरदार वेडनेसडे पर बेस्ड है। ये सीरीज 2022 में आई थी और ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज है। वेडनेसडे के पहले सीजन को नेटफ्लिक्स पर अब तक 252.1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस सीरीज के पहले सीजन में कुल 8 एपिसोड हैं, जिसमें वेडनेसडे एडम्स नेवरमोर एकेडमी में दाखिला लेती है और इसके बाद एक भयानक रहस्य और मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करती है।
क्या है वेडनेसडे की कहानी
'वेडनेसडे' की कहानी एक सामान्य स्कूल में वेडनेसडे द्वारा कुछ बच्चों पर अटैक करने से होती है, जो उसके भाई को परेशान करते हैं। उसके ऐसा करने के बाद उसे उसके पेरेंट्स नेवरमोर एकेडमी में भेज देते हैं, जो 'आउटकास्ट्स' का बोर्डिंग स्कूल है। स्कूल पहुंचने के बाद वेडनेसडे को शहर में हो रही अजीब मर्डर मिस्ट्रीज का पता चलता है, जिसके बाद वेडनेसडे अपनी तेज बुद्धि और सुपनरैचुरल ताकतों का इस्तेमाल करके इन मर्डर मिस्ट्रीज को सुलझाती है और एक खूंखार मॉन्स्टर का भी पर्दाफाश करती है।
नेटफ्लिक्स के टॉप 10 शोज
नेटफ्लिक्स के टॉप 10 शोज की बात करें तो पहले नंबर पर 'वेडनेसडे' है, जिसे 25,21,00,000 व्यूज मिल चुके हैं। दूसरे नंबर पर Adolescence: Limited Series है, जिसे 14,26,00,000 व्यूज मिले हैं। तीसरे नंबर पर 'स्ट्रेंजर थिंग्स 4' है और 'स्ट्रेंजर थिंग्स 5' चौथे नंबर पर है। 'वेडनेसडे सीजन 2' व्यूअरशिप के मामले में पांचवे नंबर पर है और Dahmer: Monster: The Jeffrey Dahmer Story छठवें नंबर पर है। सातवें, आठवे, नौंवे और दसवें नंबर पर क्रमशः 'ब्रिजटन्सः सीजन 1', 'द क्वीन गैम्बिट', 'ब्रिजटन्स सीजन 3' और 'ही एंड हर्स' हैं।
ये भी पढ़ेंः जून में होगा एंटरटेनमेंट का ब्लास्ट, कॉमेडी, एक्शन ही नहीं हॉरर का भी मिलेगा तगड़ा डोज, नोट कर लें सबकी रिलीज डेट