Published : Jun 01, 2026 02:21 pm IST, Updated : Jun 01, 2026 02:21 pm IST
1/8Image Source : instagram/@akshaykumar
मई खत्म हो चुका है और नया महीना आ चुका है, नए महीने के साथ सिनेमाघरों में नई फिल्में भी दस्तक को तैयार हैं और सबसे खास बात तो ये है कि इस महीने एक्शन-रोमांस से लेकर हॉरर तक, हर जॉनर का तगड़ा डोज मिलने वाला है। यानी जून आपको बिलकुल भी बोर नहीं होने देगा। आए दिन नई फिल्में और सभी अलग-अलग फ्लेवर वाली, तो चलिए जानते हैं इस महीने रिलीज होने जा रही फिल्मों के बारे में।
2/8Image Source : Instagram/@iambobbydeol
बंदर- बॉबी देओल अब एक नए अवतार में दर्शकों के बीच आ रहे हैं। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म 'बंदर' में बॉबी लीड रोल में नजर आएंगे, जिसे लेकर उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, सबा आजाद जैसी अभिनेत्रियां नजर आएंगी। यह फिल्म एक स्ट्रगलिंग आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में तब उथल-पुथल मच जाती है जब वो एक कॉन्ट्रोवर्सी में फंस जाता है। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
3/8Image Source : Instagram/@varundvn
है जवानी तो इश्क होना है- इस साल की सबसे चर्चित कॉमर्शियल एंटरटेनर्स में से एक 'है जवानी तो इश्क होना है' भी जून में ही दर्शकों के बीच धमाका करने के लिए तैयार है। फिल्म में वरुण धवन के साथ पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। फिल्म में रोमांस, कॉमेडी और क्लासिक बॉलीवुड मनोरंजन की उम्मीद जताई जा रही है। वरुण धवन स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉबी देओल की 'बंदर' से टकराने वाली है।
4/8Image Source : Instagram/@diljitdosanjh
मैं वापस आऊंगा- 'अमर सिंह चमकीला' की जबरदस्त सफलता के बाद इम्तियाज अली एक और इमोशनल ड्रामा के साथ लौट रहे हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
5/8Image Source : Instagram/@bajpayee.manoj
गवर्नर- मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा स्टारर पॉलिटिकल थ्रिलर भी जून में ही रिलीज हो रही है। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जिसकी कहानी ढेर सारे ड्रामे और राजनीतिक षड्यंत्रों से भरपूर होने वाली है। फिल्म का निर्देशन चिन्मय डी. मंडलेकर ने किया है।
6/8Image Source : Instagram/@shahidkapoor
कॉकटेल 2- 2012 की हिट फिल्म 'कॉकटेल' की अगली कड़ी, कॉकटेल 2 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। होमी अदजानिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
7/8Image Source : Instagram/@thevikrambhatt
हॉन्टेड 3डी: इकोज ऑफ द पास्ट- रोमांस-ड्रामा और एक्शन के साथ-साथ सिनेमाघरों में एक सुपरनैचुरल हॉरर भी दस्तक दे रही है। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित 'हॉन्टेड 3डीः इकोज ऑफ द पास्ट' भी मैं वापस आऊंगा और गवर्नर के साथ 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, जो डरावने सीन, मिस्ट्रीज और पैरानॉर्मल एक्टिविटी से भरी होगी।
8/8Image Source : Instagram/@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल- इस महीने का अंत अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म टवेलकम टू द जंगलट के साथ हो रहा है, जो वेलकम फ्रेंचाइजी का नया चैप्टर है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कलाकारों की भारी भरकम भीड़ दिखाई देने वाली है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पाटनी जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे।हैं। कॉमेडी, एक्शन से भरपूर ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।