1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. क्या मिर्जापुर और क्या सेक्रेड गेम, इस क्राइम थ्रिलर के आगे फीका है 'पाताल लोक', IMDb रेटिंग भी है कमाल

क्या मिर्जापुर और क्या सेक्रेड गेम, इस क्राइम थ्रिलर के आगे फीका है 'पाताल लोक', IMDb रेटिंग भी है कमाल

 Written By: Priya Shukla
 Published : Aug 02, 2025 01:25 pm IST,  Updated : Aug 02, 2025 01:25 pm IST

ओटीटी पर हिंदी, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक का कंटेंट उपलब्ध है और दर्शक मूड के हिसाब से फिल्में, सीरीज या डॉक्यूमेंट्री देख सकते हैं। लेकिन, क्या आप उस भारतीय फिल्म के बारे में जानते हैं, जो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही है।

eleven film- India TV Hindi
मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी ये फिल्म। Image Source : YOUTUBE/SAREGAMA TELUGU

सिनेमाघरों में हर शुक्रवार कोई न कोई नई फिल्म रिलीज होती है। इन दिनों सिनेमाघरों में सैयारा का खुमार छाया है। इस रोमांटिक ड्रामा के बीच अगर आप कुछ रोमांच और सस्पेंस से भरा देखना चाहते हैं तो ओटीटी का रुख कर सकते हैं, जहां एक्शन, थ्रिलर से लेकर कॉमेडी और बॉलीवुड, साउथ से लेकर हॉलीवुड तक का कंटेंट उपलब्ध है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताएंगे, जो ओटीटी पर धूम मचा रही है और इसकी आईएमडीबी (IMDb) रेटिंग भी जबरदस्त है। हम बात कर रहे हैं, कुछ महीने पहले रिलीज हुई साउथ सिनेमा की क्राइम-थ्रिलर 'इलेवन' की, जिसमें मार-धाड़, सस्पेंस, रोमांच सब कूट-कूटकर भरा है।

साइको किलर और होशियार पुलिस अफसर

इलेवन की कहानी एक सीरियल किलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर में एक-एक कर हत्या की वारदात को अंजाम देते घूम रहा है। ये एक साइको किलर है, जो पुलिस की सोच से एक कदम आगे चल रहा है। पुलिस इस हत्यारे को पकड़ने में नाकाम और हताश हो जाती है और इसी बीच कहानी में एंट्री होती है एक होशियार पुलिस अफसर की, जो अपनी चालाकी और तेज दिमाग के साथ इस गुत्थी को सुलझाने में जुट जाता है। तेलुगु और तमिल भाषा में बनी ये फिल्म एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर ड्रामा है, जिसे देखकर आपकी बोरियत दूर हो जाएगी।

क्राइम थ्रिलर है इलेवन

लोकेश अजल्स के निर्देशन में बनी इलेवन एक क्राइम थ्रिलर है, जो 16 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। फिल्म को तमिल और तेलुगु भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया, लेकिन ये तब दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर सकी। लेकिन, 13 जून 2025 को जब यही फिल्म ओटीटी पर आई तो इसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अगर आप भी ये जबरदस्त सस्पेंस से भरी क्राइम थ्रिलर देखना चाहते हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

इलेवन की कहानी

इलेवन की कहानी विशाखापट्टनम के इर्द-गिर्द घू्मती है, जहां होने वाली रहस्यमयी हत्याएं लोगों के रातों की नीदें उड़ा देती है। फिल्म में नवीन चंद्रा पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद के किरदार में हैं, जो एक काबिल और ईमानदार पुलिस अफसप है। अरविंद को ये सीरियल किलर केस सुलझाने की जिम्मेदारी मिलती है, जिसे इस केस की जांच के दौरान मनोवैज्ञानिक ट्विस्ट का सामना करना पड़ता है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात की जाए तो इसे 7.4 रेटिंग मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन