Emmy Nominations 2023: टेलीविजन के सबसे बड़े अवॉर्ड 75वें एमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी की जा चुकी है। जिसमें अब तक सबसे आगे एक ही शो नजर आ रहा है। 'सक्सेशन' के फाइनल सीजन को अलग-अलग कैटेगरी में 27 नॉमिनेशन मिले हैं, जिसमें ड्रामा कैटेगरी में बेस्ट एक्टर में रिकॉर्ड-सेटिंग तीन नॉमिनेशन शामिल हैं। वहीं 'द लास्ट ऑफ अस' कुल 24 नॉमिनेशन के साथ दूसरे स्थान पर देखा जा रहा है। इसमें बेस्ट ड्रामा सीरीज़ और पेड्रो पास्कल और बेला रैमसे को बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। 'द व्हाइट लोटस 2' को भी 23 नॉमिनेशन के साथ तीसरे स्थान मिला है।
कहां देख सकते हैं अवॉर्ड शो
इस बार का एमी अवॉर्ड्स अपने 75 साल पूरे होने को सेलिब्रेट कर रहा है। लायंस गेट इस शो का ऑफिशियल स्ट्रीमिंग पार्टनर है। एमी अवार्ड्स लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर से सोमवार 18 सितंबर को शुरू होगा। जबकि भारत में इसे 19 सितंबर सुबह 5:30 बजे से देखा जा सकेगा। यहां देखिए नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट...
आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज
आउटस्टैंडिंग कॉमेडी सीरीज
आउटस्टैंडिंग लिमिटेड सीरीज
आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर (ड्रामा सीरीज)
आउटस्टैंडिंग लीड एक्ट्रेस (ड्रामा सीरीज)
आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर (कॉमेडी सीरीज)
आउटस्टैंडिंग लीड एक्टर इन अ लिमिटेड सीरीज ऑर मूवी
संपादक की पसंद