Filmfare OTT Awards: जयदीप अहलावत का जलवा, इस एक्ट्रेस की जीत ने लोगों को किया हैरान, जानें विजेताओं की लिस्ट में कौन-कौन शामिल
Filmfare OTT Awards: जयदीप अहलावत का जलवा, इस एक्ट्रेस की जीत ने लोगों को किया हैरान, जानें विजेताओं की लिस्ट में कौन-कौन शामिल
Written By: Jaya Dwivedie@JDwivedie
Published : Dec 16, 2025 10:44 am IST,
Updated : Dec 16, 2025 10:46 am IST
फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन 15 दिसंबर को मुंबई में हुआ, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बेहतरीन काम को सम्मानित किया गया। 'पाताल लोक सीजन 2', 'ब्लैक वारंट' और 'खौफ' सबसे बड़े विजेता रहे। लिस्ट में और कौन-कौन शामिल रहा, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2025 का छठा संस्करण 15 दिसंबर को मुंबई में आयोजित किया गया। इस शाम में आलिया भट्ट, विक्की कौशल समेत कई बड़े सितारों ने शिरकत की। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर बेहतरीन काम करने वाले एक्टर्स, डायरेक्टर्स, शो रनर्स और टेक्निकल क्रू मेंबर्स को ब्लैक लेडी ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस साल 'पाताल लोक सीजन 2', 'ब्लैक वारंट' और 'खौफ' सबसे बड़े विजेता बनकर उभरे। वहीं 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स', 'स्टोलन' और 'सेक्टर 36' जैसी वेब ओरिजिनल फिल्मों ने भी मजबूत प्रभाव छोड़ा। नीचे फिल्मफेयर OTT अवॉर्ड्स 2025 के सभी विनर्स की पूरी सूची दी गई है।
बेस्ट एक्टर (फीमेल), कॉमेडी: अनन्या पांडे (कॉल मी बे)। अनन्या की जीत से फैंस थोड़ा हैरान हैं। सोशल मीडिया रिएक्शन्स से ऐसा लग रहा है कि इसकी उम्मीद उन्हें कम ही थी।