1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2 की पहली झलक आई सामने, पुराने सीजन से भी ज्यादा अच्छा है ये घर, देखें वीडियो

Bigg Boss OTT 2 की पहली झलक आई सामने, पुराने सीजन से भी ज्यादा अच्छा है ये घर, देखें वीडियो

 Published : Jun 15, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Jun 15, 2023 04:33 pm IST

Bigg Boss OTT 2: बस दो दिन के इंतजार के बाद रिएलिटी शो 'बिग बॉस' ओटीटी शुरू हो जाएगा। हाल ही में इस सीजन की पहली झलक का वीडियो सामने आया है।

jio cinema- India TV Hindi
First glimpse of Bigg Boss OTT 2 Image Source : JIO CINEMA

रिएलिटी शो 'बिग बॉस' फैंस का पंसदीदा शो है। जिस कारण जब तक ये शो ऑनएयर रहता है टीआरपी के मामले में हमेशा टॉप पर बना रहता है। कुछ महीने पहले ही बिग बॉस-16 खत्म हुआ है। इस सीजन को फैंस का काफी प्यार मिला। वहीं इस सीजन के सफलता के बाद अब मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन शुरू करने वाले हैं। इस सीजन की शुरुआत 17 जून से होगी। जी हां दो दिन बाद आप इस शो को देख सकते हैं। 

'तितली उड़ी' गाने की मशहूर सिंगर शारदा राजन का हुआ निधन, इस गंभीर बीमारी से थी पीड़ित

मिलेगा डबल मजा

हाल ही में शो के मेकर्स ने इस सीजन के घर की पहली झलक दिखाई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी यहीं बोलेंगे कि पिछले सभी सीजनों की तरह इस सीजन के लिए भी मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस सीजन के घर को भी मेकर्स ने शानदार बनाया है। ये घर एकदम कलरफुल थीम पर बना है। शो के ड्राइंग रूम में बड़ा-बड़ा लिखा है बिग बॉस ओटीटी। बैड रूम के सब बैड्स भी अलग-अलग कलर के हैं। इसी के साथ घर में कभी ज्यादा फैंसी लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है। बता दें इस सीजन को होस्ट सलमान खान कर रहे हैं। पिछले सीजन की तरह दूसरा सीजन और अधिक मनोरंजक होने वाला है।

Adipurush इस दिन OTT पर होगी रिलीज, घर बैठे इस एप्लीकेशन में देख सकते हैं फिल्म

इतनी लगेगी, की उनको आपकी काफी मदद लगेगी

ये शो 17 जून से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा। इससे पहले इस सीजन का ट्रेलर सामने आया था। इस ट्रलेर वीडियो में सलमान खान डांस करते हुए नजर आए थे। बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट करने पर सलमान खान ने कहा 'भारत हमेशा नॉनस्टॉप मनोरंजन की तलाश में रहता है, और बिग बॉस ओटीटी बिल्कुल यही प्रदान करने के लिए है। यह सीजन मेरी तरह कच्चा और अनफिल्टर्ड होगा। एक राम मिलाई जोड़ी की तरह मैच। देखता जा इंडिया, इस बार एंटरटेनमेंट रुकेगा नहीं क्योंकि प्रतियोगियों की इतनी लगेगी, की उनको आपकी काफी मदद लगेगी। बिग बॉस ओटीटी-2 17 जून से जियोसिनेमा पर शुरू होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन