1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो पर लौट रही है चार सहेलियों वाली हिट सीरीज, नए सीजन का हुआ ऐलान, लेकिन ये है ट्विस्ट

प्राइम वीडियो पर लौट रही है चार सहेलियों वाली हिट सीरीज, नए सीजन का हुआ ऐलान, लेकिन ये है ट्विस्ट

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 01, 2025 06:33 pm IST,  Updated : Jul 01, 2025 07:40 pm IST

प्राइम वीडियो की ओर से हिट वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' के चौथे सीजन का ऐलान कर दिया गया है, जो जल्द ही दर्शकों के बीच दस्तक देगा। इस सीरीज की कहानी चार सहेलियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटेड सीरीज है।

Four More Shots Please- India TV Hindi
फोर मोर शॉट्स प्लीज के फाइनल सीजन का हुआ ऐलान Image Source : INSTAGRAM

प्राइम वीडियो की ओर से मच अवेटेड अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के चौथे सीजन का ऐलान कर दिया गया है। दर्शक बेसब्री से इस सीरीज के अगले सीजन का इंतजार कर रहे थे, जो जल्द ही खत्म होगा। लेकिन, सीरीज के चौथे सीजन के ऐलान के साथ ही मेकर्स ने कुछ ऐसा भी बताया है जो इस सीरीज के फैंस को निराश कर सकता है। दरअसल, मेकर्स ने कन्फर्म कर दिया है कि 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' सीजन 4 सीरीज का आखिरी सीजन होगा। जी हां, मेकर्स ने इसे फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन फिनाले का नाम दिया है, जिसका प्रीमियर जल्द ही होने वाला है।

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 4 का हुआ ऐलान

सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गागरू स्टारर इस सीरीज के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। दर्शक बेसब्री से इस सीरीज के चौथे सीजन का इंतजार कर रहे थे और अब मेकर्स ने इस इंटरनेशनल एमी-नॉमिनेटेड सीरीज के अगले चैप्टर की घोषणा करके फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है।

 

पहले तीन सीजन कर चुके हैं धमाका

प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस के प्रोडक्शन में बनी और रंगीता प्रीतीश नंदी और इशिता प्रीतीश नंदी द्वारा क्रिएट की गई इस सीरीज ने अपने बोल्ड और मोटिवेटिंग स्टोरीटेलिंग के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं। सीरीज में आज की महिलाओं की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को रियल तरीके से दिखाया गया है। वहीं सीरीज के आखिरी सीजन में आइडेंटिटी, इंडिपेंडेंस, फ्रीडम और इंटिमेसी जैसे इमोशन्स को और गहराई से एक्सप्लोर किया जाएगा, वो भी शो के उसी सिग्नेचर अंदाज में। इससे पहले सीरीज के पिछले तीन सीजन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब देखे गए थे।

नए सीजन में नए कलाकारों की एंट्री

बानी जे, सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी और मानवी गागरू के साथ सीरीज के पहले तीन सीजन्स में प्रतीक बब्बर, मिलिंद सोमन, शिबानी दांडेकर, समीर कोचर, नील भूपलम, अंकुर राठी, लीजा रे और अमृता पुरी जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं और अब इस सीजन में कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। इस सीजन को देविका भगत ने लिखा है, डायलॉग्स ईशिता मोइत्रा के हैं और निर्देशन अरुणिमा शर्मा और नेहा पार्टी माटियानी ने किया है। फोर मोर शॉर्ट्स प्लीज! सीजन 4 जल्द ही प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव रूप से स्ट्रीम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन