1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. आकांक्षा चमोला के 'तलाक' वाले खुलासे के बाद 'लॉकअप 2' में एंट्री लेंगे गौरव खन्ना, देखते ही इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, देखें वीडियो

आकांक्षा चमोला के 'तलाक' वाले खुलासे के बाद 'लॉकअप 2' में एंट्री लेंगे गौरव खन्ना, देखते ही इमोशनल हुईं एक्ट्रेस, देखें वीडियो

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jul 08, 2026 09:49 pm IST,  Updated : Jul 08, 2026 09:50 pm IST

टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' में एंट्री के साथ ही खुलासा किया कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने खुद को लेकर और भी खुलासे किए और अब एक्टर बतौर विजिटर 'लॉकअप 2' में एंट्री ले रहे हैं।

Gaurav Khanna- India TV Hindi
गौरव खन्ना, आकांक्षा चमोला। Image Source : INSTA/@GAURAVKHANNAOFFICIAL/@NETFLIX_IN

नेटफ्लिक्स के शो 'लॉक अप: सच या सजा' लगातार चर्चा में है। शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा से लेकर आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत, श्रेया कालरा, राम कपूर और आकांक्षा चमोला जैसे चर्चित चेहरे शामिल हुए हैं और आए दिन खुद को लेकर नए-नए खुलासे कर रहे हैं। आकांक्षा चमोला ने शो में एंट्री लेते ही बताया था कि वह और गौरव खन्ना करीब 1 साल से अलग रह रहे हैं  और अब दोनों तलाक ले रहे हैं। आकांक्षा के इस खुलासे ने उनके और गौरव के फैंस को हैरान कर दिया और अब हाल ही में एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह बायसेक्शुल हैं और लड़कियों की तरफ आकर्षित होती हैं। आकांक्षा के इ तमाम सनसनीखेज खुलासों के बीच अब शो में गौरव खन्ना भी एंट्री लेने वाले हैं।

लॉकअप 2 में विजिटर बनकर पहुंचेंगे गौरव खन्ना

'लॉकअप 2' के आने वाले एपिसोड में गौरव खन्ना एंट्री करते नजर आएंगे, जिसके बाद उनके और आकांक्षा के बीच एक इमोशनल पल भी देखने को मिलेगा। जी हां, टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना अपनी पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से मिलने के लिए शो में एक विज़िटर के तौर पर एंट्री करेंगे। आकांक्षा ने 'लॉकअप 2' के प्रीमियर एपिसोड में यह कन्फर्म किया था कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। एक्ट्रेस के इस ऐलान के बाद गौरव के साथ उनकी ये पहली मुलाकात होने वाली है।

गौरव खन्ना को देख इमोशनल हुईं आकांक्षा

वायरल हो रहे लॉकअप 2 के क्लिप में देखा जा सकता है कि होस्ट फराह खान बताती हैं कि शो में पहले विजिटर आने वाले हैं, इस पर सभी की नजरें विजिटर पर टिक जाती हैं। इसी बीच गौरव खन्ना नजर आते हैं, उन पर स्पॉट लाइट पड़ती है। जैसे ही स्पॉट लाइट पड़ती है गौरव की आवाज में एक शायरी सुनाई देती है। वहीं जैसे ही आकांक्षा अपने पति को देखती हैं, इमोशनल हो जाती हैं और गौरव कहते हैं- 'बैंड बजा दी आपने मेरी।' ये सुनते ही आकांक्षा की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

आकांक्षा ने प्रीमियर पर किया था चौंकाने वाला खुलासा

दरअसल, लॉकअप 2 के प्रीमियर एपिसोड पर आकांक्षा चमोला से एक कार्ड चुनने के लिए कहा गया था। उन्होंने 'एक्सपोज़' कार्ड चुना और फिर अपने बारे में एक राज बताया। आकांक्षा ने बताया कि वह और गौरव तलाक ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे दोनों करीब एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। वहीं हाल ही में एक एपिसोड में उन्होंने ये भी बताया कि वह बाइसेक्सुअल हैं और गौरव से शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ रिलेशन भी रह चुके हैं। अब देखना ये है कि आकांक्षा के इन खुलासों पर गौरव खन्ना कैसे रिएक्ट करते हैं और अपनी पत्नी से क्या कहते हैं। फैंस भी ये जानने को बेताब हैं कि उन्होंने जो कहा सच था या फिर उन्होंने सिर्फ शो के लिए ये बातें कही हैं।

ये भी पढ़ेंः 'लॉकअप 2' में सुनीता आहूजा का पारा हुआ हाई, शिल्पा पर सनका माथा, बोलीं- 'मेरा पति 50 अफेयर करे, तेरा क्या जा रहा है?'

'तुझे मेरी ही चीजें पसंद आती हैं', कुशाल टंडन ने Ex GF गौहर खान के पति से किया मजाक, जैद दरबार की चुप्पी पर भड़के लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन