1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'लॉक अप 2' में गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से मांगी माफी, पति राम कपूर के व्यवहार पर जताया अफसोस

'लॉक अप 2' में गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से मांगी माफी, पति राम कपूर के व्यवहार पर जताया अफसोस

 Published : Jul 30, 2026 02:12 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 02:12 pm IST

गौतमी कपूर हाल ही में अपने पति राम कपूर से मिलने 'लॉक अप 2' के सेट पर गई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने पार्टनर की तरफ से श्रेया कालरा से माफी मांगी।

Gautami Kapoor, Shreya Kalra- India TV Hindi
गौतमी कपूर और श्रेया कालरा Image Source : INSTA/@NETFLIXINDIAREALITY,SHREYAKALRAA

'लॉक अप: सच या सजा' शो के अंदर का ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सीजन के सबसे चौंकाने वाले मोड़ों में से एक में एक्ट्रेस गौतमी कपूर 'फैमिली विजिट' एपिसोड रहा है। इस दौरान रियलिटी शो में उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से बात की और बाद में श्रेया कालरा के पास गई। गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से बिना हिचकिचाहट सबके सामने माफी मांगी। इस दौरान उन्होंने अपने पति राम कपूर के व्यवहार को लेकर बात की और श्रेया के साथ हालिया बर्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बाद गौतमी ने शो में इस पर बात की है।

जब श्रेया कालरा को किस करना राम को पड़ा भारी

पिछले कुछ हफ्तों से मशहूर कंटेंट क्रिएटर और कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने घर के अंदर राम कपूर की शारीरिक नजदीकी और बर्ताव को लेकर अपनी बढ़ती असहजता पर जमकर नाराजगी जाहिर की थी। लॉक अप सीजन 2 की कंटेस्टेंट ने राम पर पर्सनल बाउंड्री पार करने और टास्क के बाद बिना मर्जी के गाल पर किस करने का आरोप लगाया था। एक एपिसोड में उन्होंने शिल्पा शिंदे से कहा:

'कुछ दायरे बनाए रखें। मेरे पिता भी मुझे इतना किस नहीं करते, अब मुझे किस न करें।'

गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से मांगी माफी

गौतमी ने शुरू में अपने पति का बचाव करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने राम को अच्छा इंसान बताया था, लेकिन श्रेया के बॉयफ्रेंड ऋषभ जायसवाल के साथ 'लॉक अप 2' के घर में कदम रखते हुए उन्होंने बिल्कुल अलग तरीका अपनाया। शो में आते ही वह बदल गई। श्रेया के पास हाथ जोड़कर गौतमी ने इस विवाद पर बात की। उन्होंने कहा:

'माताजी, अगर कोई गलती हो गई हो तो माफ कर देना। अगर इन्होंने आपको गलत टच किया है तो मैं इनकी तरफ से माफी मांगती हूं।'

राम कपूर के व्यवहार पर गौतमी को हुआ अफसोस

राम की पत्नी और पॉपुलर एक्ट्रेस ने शो में दूसरी महिलाओं से भी माफी मांगी अगर 'बड़े अच्छे लगते हैं' एक्टर ने उन्हें असहज किया हो। गौतमी ने कहा, 'वह ऐसे ही हैं। मैं उनका बचाव नहीं कर रही हूं। वह बस एक टेडी बियर की तरह हैं।'

ये भी पढ़ें - 'मेरा कजिन मुझे गंदे तरीके से छूता था', 'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा ने किया दर्दनाक खुलासा, बचपन में हुई यौन शोषण का शिकार

'मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते', राम कपूर के किस करने पर लॉकअप में फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा, शिवांगी के करीब आने पर भड़के फैंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन