1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 119 मिनट की महाफ्लॉप, सुपरस्टार का कैमियो भी नहीं आया काम, बजट भी नहीं निकाल पाई फिल्म

119 मिनट की महाफ्लॉप, सुपरस्टार का कैमियो भी नहीं आया काम, बजट भी नहीं निकाल पाई फिल्म

 Published : Mar 28, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 04:07 pm IST

2026 में रिलीज हुई बॉलीवुड की वो महाफ्लॉप फिल्म, जो अपने बजट का आधा तक नहीं कमा पाई। कमजोर और बकवास कहानी के कारण दमदार कास्ट का स्टारडम भी किसी काम नहीं आया।

Happy Patel Khatarnak Jasoos OTT Release- India TV Hindi
2026 की महाफ्लॉप फिल्म Image Source : SCREEN GRAB FROM AAMIRKHANPRODUCTIONS YT

हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस सिनेमाघरों के बाद अब ओटटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है, जिससे वीर दास ने डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया था। ये जासूसी एक्शन-कॉमेडी फिल्म जनवरी 2026 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब आमिर खान के सपोर्ट में बनी ये फिल्म आने वाले महीने में ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे में अगर आप ये फिल्म थिएटर में देख से चुक गए हैं तो घर बैठे देख सकते हैं।

ओटीटी रिलीज को तैयार हैप्पी पटेल

कुछ समय पहले स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर फिल्म की रिलीज से जुड़ी खास अपडेट दी, जो लोग हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस की ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। वह इसे घर बैठे देख सकते हैं। कैप्शन में लिखा था, 'भारत नए लोगों के लिए नहीं है, लेकिन हैप्पी पटेल के लिए है। हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस देखें, 1 अप्रैल को Netflix पर।'

घिसी-पिटी कहानी

'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' एक हिंदी कॉमेडी-स्पाई एंटरटेनर फिल्म है। इसमें वीर दास एक ऐसे अनोखे हीरो के तौर पर नजर आते हैं, जिसे गलती से एक जासूस समझ लिया जाता है और इसके बाद वह खुद जासूसी करने में लग जाता है। इसके बाद शुरू होता है गड़बड़ियों और मजेदार ड्रामे का एक सिलसिला, जहां उसे एक खतरनाक क्रिमिनल नेटवर्क से निपटना पड़ता है। इसी बीच, उसे रूपा से प्यार हो जाता है। कहानी के अंत में देखने को मिलता है कि हैप्पी अपने दोनों अंग्रेज पिता को छोड़ भारत में रहने का फैसला करता है।

एक्टर को कमबैक का नहीं मिला फायदा

मोना सिंह, इमरान खान और मिथिला पालकर की यह फिल्म आमिर खान ने प्रोड्यूस की है और इसमें एक स्पेशल कैमियो भी है। वीर दास और कवि शास्त्री द्वारा सह-निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान और इमरान खान का भी छोटा सा रोल था, जो दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आया था। लगभग 11 साल बाद इमरान खान ने 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' से बॉलीवुड में वापसी की।

ये भी पढे़ं-

'क्या हुआ तेरा वादा' का हैंडसम हंक, हिट होने के बाद हुआ गायब, अब इतना बदल गया रंग-रूप

अनुराग डोभाल बने पिता, पत्नी रितिका ने दी खुशखबरी, सोशल मीडिया पर दिखाई बच्चे की पहली झलक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन