1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. नीला ड्रम और हनीमून हत्या का रिपीट शो दिखाती सीरीज, देखकर थरथरा उठेगा शरीर, 9.7 है IMDB रेटिंग

नीला ड्रम और हनीमून हत्या का रिपीट शो दिखाती सीरीज, देखकर थरथरा उठेगा शरीर, 9.7 है IMDB रेटिंग

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jan 11, 2026 04:34 pm IST,  Updated : Jan 11, 2026 04:34 pm IST

ओटीटी पर आई इस लेटेस्ट डॉक्यूमेंट्री सीरीज ने एक बार फिर देश के सबसे चर्चित केसों को चर्चा में ला दिया है, जिसके चलते इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Honeymoon Se Hatya- India TV Hindi
हनीमून से हत्या Image Source : INSTAGRAM/@ZEE5

ओटीटी पर आए दिन नई सीरीज, फिल्में आती रहती हैं। लेकिन, हाल ही में आई एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान और राजा रघुवंशी मर्डर केस वाली सोनम रघुवंशी केस को विस्तार में बताती है। जिसके आते ही दर्शकों के बीच हलचल पैदा हो चुकी है। पिछले महीनों इन केस ने पूरे देश में हलचल पैदा कर दी थी। जिसे अब विस्तार से पर्दे पर उतारा गया है, जिसके चलते ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज सुर्खियों में है। इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज का नाम है 'हनीमून से हत्या' जिसे हाल ही में ओटीटी पर स्ट्रीम किया गया है। तो चलिए आपको इस सीरीज के बारे में विस्तार से बताते हैं और साथ ही ये भी बताते हैं कि आप ये सीरीज कब और कहां देख सकते हैं।

स्ट्रीमिंग के दो दिन में ही छाई डॉक्यू सीरीज

ये सीरीज 9 जनवरी को ओटीटी पर स्ट्रीम हुई, जो पूरी तरह से सच्ची घटनाओं पर आधारित है। अजितेश शर्मा और शचिंद्रा वत्स के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज में कातिल बीवियों की कहानी दिखाई गई है। इसमें इंटरव्यू, आर्काइवल फुटेज और री एनैक्टमेंट का इस्तेमाल करते हुए सभी कत्लों की कहानी को बयां किया गया है। सीरीज में ऐसी 5 महिलाओं की कहानी है, जिन्होंने अपने पतियों को बहुत ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

इन केसों को किया गया शामिल

'हनीमून से हत्या' में कुल पांच केसों को शामिल किया गया है, जिनमें मेरठ का नीला ड्रम केस, भिवानी का इंफ्लूएंसर केस, नालासोपारा टाइटल केस, दिल्ली इलेक्ट्रिक शॉक केस और राजा रघुवंशी हनीमून केस शामिल है। इसके हर एपिसोड में रिश्ते और भरोसे के टूटने की ऐसी कहानी है, जो रूह तक को कंपा जाती है और शरीर में सिहरन पैदा कर देती है। इस सीरीज के साथ इन घटनाओं को बारीकी से समझाने की कोशिश की गई है, जिसके चलते ये बेहद असरदार लगती है।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें 'हनीमून से हत्या'

अगर आप भी ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज देखने के इच्छुक हैं तो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ये सीरीज देख सकते हैं। खास बात तो ये है कि दो दिन पहले आई इस सीरीज को आईएमडीबी पर भी जबरदस्त रेटिंग मिली है। IMDb ने इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज को 9.7 रेटिंग दी है। सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भी इस सीरीज की काफी चर्चा है, जो लगातार इस पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः जूनियर कृष याद है? एक्टिंग छोड़ बन गया है नामी सर्जन, बदले पेशे के बारे में जानकर ऋतिक भी रह गए थे हैरान

इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर Prashant Tamang का निधन, 43 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, कैसे हुई मौत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन