1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. जियो हॉटस्टार पर मौजूद है ब्रैड पिट की 8.8 रेटिंग वाली फिल्म, कहानी का अंत देख धंसने लगता है लॉजिक

जियो हॉटस्टार पर मौजूद है ब्रैड पिट की 8.8 रेटिंग वाली फिल्म, कहानी का अंत देख धंसने लगता है लॉजिक

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Mar 27, 2026 04:24 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 04:24 pm IST

जियो हॉटस्टार पर 26 साल पुरानी एक हॉलीवुड की फिल्म ऐसी है जिसका सस्पेंस आपके दिमाग को झटका देने वाला है। फिल्म में ब्रैड पिट हीरो है और इसे IMDB पर 8.8 की रेटिंग मिली है।

Fight club- India TV Hindi
फाइट क्लब Image Source : IMAGE SOURCE-IMDB

वीकेंड शुरू होने वाला है और अगर आप भी कोई बेहतरीन फिल्म की तलाश में हैं तो बिल्कुल सही जगह पर हैं। जियो हॉटस्टार पर मौजूद 27 साल पुरानी एक हॉलीवुड फिल्म आपका वीकेंड शानदार कर सकती है। फिल्म का हीरो मशहूर हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट है और सस्पेंस थ्रिल तो ऐसा है कि दिमाग से लॉजिक सरकने लगता है। कहानी बड़ी दिलचस्प है और इसे आईएमडीबी पर 8.8 की रेटिंग मिली हुई है। इतना ही नहीं इस फिल्म के पोस्टर्स भी लोगों के कमरों की शोभा बढ़ाते हैं। फिल्म का नाम है फाइट क्लब और ये रिलीज हुई थी साल 1999 में। फिल्म को डायरेक्टर डेविड फिंचर ने बनाया था जो सिनेमाई दुनिया के एक जीनियस डायरेक्टर हैं। 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म में 2 हीरो हैं एक हैं ब्रैड पिट जिन्होंने टायलर डर्डन का किरदार निभाया है। साथ ही एडवर्ड नॉर्टन ने फिल्म में नरेटर का रोल प्ले किया है। नॉर्टन एक कंपनी में काम करता है और नींद न आने की बीमारी से जूझ रहा है। वह एक ऐसी बीमारी का शिकार है जिसके चलते उसकी जिंदगी धुंधली हो गई है। न ही वो ठीक से जगा होता है और न ही कभी सोता है। साथ ही नौकरी और पेट पालने के लिए पैसे कमाने की जरूरत पड़ती है। एक फ्लाइट में नॉर्टन की मुलाकात होती है टायलर डर्डन से। जो बेहद आकर्षक और सॉलिड पर्सनालिटी का बंदा है। उसने बाजारबाद के सिद्धांतों को ताक पर रखकर एक एक ऐसी लाइफस्टाइल डेवलप कर ली है जो किसी पेचीदा पजल की तरह दिखती है। डायरेक्टर डेविड फिंचर ने इसमें इंसान के गहरे अवसादों, बाजारबाद के चलते मानसिक तनाव और गहरे अंतस में बसने वाली हिंसा को कहानी में पिरोया है। 

फिल्मों की दुनिया में मानी जाती है कल्ट

बता दें कि ये फिल्म हॉलीवुड सिनेमाई दुनिया में कल्ट का दर्जा हासिल कर चुकी है। फिल्म को आईएमडीबी पर भी 8.8 की रेटिंग मिली है। फिल्म की कहानी चक पलानिक (Chuck Palahniuk) और जिम उल्स (Jim Uhls) ने मिलकर लिखी थी। फिल्म में एक और बेहतरीन एक्ट्रेस नजर आई थीं जिनका नाम है हेलेना बोहम कार्टर जो अपनी खास अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं। हेलेना ने ही हैरी पॉर्टर में बैलाट्रिक स्ट्रेंज का दमदार किरदार निभाया था जो आज भी लोगों के जहन में बसा है। अगर भी इस वीकेंड पर एक बेहतरीन फिल्म की तलाश में हैं तो फाइट क्लब आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाली है। 

ये भी पढ़ें-40 साल पुराना दूरदर्शन का 15 एपिसोड वाला सीरियल, ट्रेन में शूट में हुई पूरी कहानी, शो के एक्टर्स आज कहलाते हैं लेजेंड

हॉरर नहीं, फिर भी देखकर डर जाएंगे आप, IMDb पर मिली बंपर रेटिंग, डार्क क्राइम कॉमेडी में चप्पे-चप्पे पर भरा है सस्पेंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन