1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT-2: Jiya Shankar ने इस कंटेस्टेंट को पिलाया Detergent का पानी, लोगों ने निकाली भड़ास, देखिए वीडियो

Bigg Boss OTT-2: Jiya Shankar ने इस कंटेस्टेंट को पिलाया Detergent का पानी, लोगों ने निकाली भड़ास, देखिए वीडियो

 Published : Jul 19, 2023 01:02 pm IST,  Updated : Jul 19, 2023 01:36 pm IST

रियलिटी शो में 'बिग बॉस ओटीटी 2' में जिया शंकर ने बीते एपिसोड में एल्विश यादव को साबुन का पानी पिला दिया। लोगों ने ट्विटर पर एक्ट्रेस के खिलाफ गुस्सा निकाला।

twitter- India TV Hindi
Jiya Shankar Image Source : JIYA SHANKAR

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी-2 अपने ड्रामा, विवादों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। वहीं इस शो को दो हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। वहीं इस शो को देखना फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में इस शो में यूट्यूबर एल्विश यादव और आशिका भाटिया की एंट्री हुई है। हाल ही के एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसक बाद यूजर्स मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। 

Sanjay Leela Bhansali की भतीजी शर्मिन सहगल ने कर ली गुपचुप सगाई? जानिए कब होगी डेस्टिनेशन वेडिंग

एल्विश सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं क्योंकि वह घर के अंदर प्रतियोगियों को परेशान कर रहे हैं। एल्विश का अब तक अविनाश सचदेव, जिया शंकर और फलक नाज़ से विवाद हो चुका है। एल्विश के बाहर शो देखने और अपनी खुद की रणनीति बनाने के बारे में बुहत चर्चा हो रही है। एल्विश ने जिया को फर्जी कहा इसपर जिया ने भी अपनी बात कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिया शंकर ने एल्विश के पानी में हैंडवॉश मिलाकर दे दिया। एल्विश को इसका एहसास नहीं हुआ और उसने एक घूंट पी लिया। जिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बोल रही हैं कि किसी ने ग्लास ठीक से नहीं धोया होगा और उन्हें उनकी इस हरकत पर बुरा नहीं लगा,जिस कारण लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। साथ ही बोल रहे हैं कि जब पुनित ने खुद के ऊपर हैंडवॉश डाला था तो उसे निकाल दिया गया को जिया को क्यों नहीं निकाला जा रहा है। 

अभिषेक मल्हान भी लगाई जिया की क्लास 

इसके बाद एल्विश यादव जिया पर काफी गुस्से में नजर आए, लेकिन उन्होंने अपनी जुबान पर लगाम लगा ली। उन्होंने कहा उनके घर में किसी को पीने के लिए पानी देना बहुत बड़ी बात है, उन्होंने कहा जिया के घर पर लोग किसी को कुछ भी दे देते होंगे, लेकिन उसके घर पर ऐसा नहीं है।अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान भी मामले में हस्तक्षेप करता है और जिया शंकर को उसकी मूर्खता का एहसास कराने की कोशिश करता है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन