1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. ड्रामा सीरीज 'आशिकाना' में करणवीर बोहरा निभाएंगे बैड बॉय की भूमिका

ड्रामा सीरीज 'आशिकाना' में करणवीर बोहरा निभाएंगे बैड बॉय की भूमिका

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Sep 29, 2022 04:35 pm IST,  Updated : Sep 29, 2022 04:35 pm IST

'आशिकाना' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी भाषा की रोमांस ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन गुल खान ने किया है।

ड्रामा सीरीज 'आशिकाना' में करणवीर बोहरा निभाएंगे बैड बॉय की भूमिका- India TV Hindi
ड्रामा सीरीज 'आशिकाना' में करणवीर बोहरा निभाएंगे बैड बॉय की भूमिका Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'आशिकाना' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी भाषा की रोमांस ड्रामा सीरीज है
  • यह सीरीज 10 अक्टूबर से आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं

मशहूर टीवी एक्टर करणवीर बोहरा निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ड्रामा सीरीज 'आशिकाना' के दूसरे सीजन में एक बार फिर करणवीर बोहरा बैड बॉय के रोल में नजर आने वाले हैं। करणवीर बोहरा ने 'जस्ट मोहब्बत', 'शरारत' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे शो में काम किया है। करणवीर 'आशिकाना' में एक स्टाइलिश सीरियल किलर की भूमिकाएंगे। यह सीरीज 10 अक्टूबर से आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

अपनी भूमिका और शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में विस्तार से बताते हुए, अभिनेता ने कहा, "आशिकाना में मेरा किरदार बहुत ही विचित्र और शैलीबद्ध है। मैं एक सीरियल किलर की भूमिका निभा रहा हूं, लेकिन उसके साथ एक मजाकिया पक्ष है। कलाकार जैन और खुशी से मिलकर अच्छा लगा।"

'आशिकाना' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी भाषा की रोमांस ड्रामा सीरीज है, जिसका निर्देशन गुल खान ने किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन