1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Lock Upp: इस लड़की को प्रपोज करते हुए बोले करणवीर बोहरा- मेरी उम्र हो गई है लेकिन तुम...

Lock Upp: इस लड़की को प्रपोज करते हुए बोले करणवीर बोहरा- मेरी उम्र हो गई है लेकिन तुम...

 Published : Mar 11, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Mar 11, 2022 01:03 pm IST

अंजलि अरोड़ा ने को-कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी संग बातचीत के दौरान चौंका देने वाला खुलासा किया है।

karanvir bohra- India TV Hindi
karanvir bohra Image Source : INST/KARANVIRBOHRA

इन दिनों कंगना रनौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' सुर्खियों में बना हुआ है। शो की तरफ लोगों का रुझान देखने को मिल रहा है। हर दिन  कंटेस्टेंट्स के राजों से पर्दा उठ रहा है। इसके लेटेस्ट ऐपिसोड में अंजलि अरोड़ा ने को-कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी संग बातचीत के दौरान चौंका देने वाला खुलासा किया है।

अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी से बात करते हुए खुलासा किया, 'करणवीर बोहरा अपनी पत्नी की फोटो लेकर आए और कहा कि 'इस गेम में ये मैं और ये तुम।' मुझे समझ नहीं आया।' अंजलि अरोड़ा ने आगे कहा कि करणवीर बोहरा ने मुझे रिलेशनशिप बनाने के लिए कहा रहा था। 

अंजलि अरोड़ा आगे कहती हैं, 'करणवीर बोहरा ने मुझसे कहा कि यही बिकता है। मेरी उम्र हो गई है लेकिन तुम जवान हो और अगर तुम मुझे पसंद करने लगी तो लोग इसे पसंद करेंगे। तुम्हें ऑडियंस को दिखाना होगा कि तुम मेरे लिए पागल हो गई हो।'

मुनव्वर ने अंजलि से पूछते हैं कि ये सब बताने के लिए इतना इंतजार क्यों किया और क्या वो ये समझने के लिए टाइम ले रही थीं कि वो उन्हें पसंद करने लगी हैं? इस पर अंजलि कहती हैं, 'क्या मजाक कर रहे हो, बिल्कुल भी नहीं!' 

आपको बता दें कि शो से पहला एविक्शन भी हो चुका है। शो से स्वामी चक्रपाणि बाहर हो गए हैं। लॉक अप में कुल मिलाकर 13 कंटेस्टेंट बंद थे, जिनमें से सबसे पहले बाहर हुए स्वामी चक्रपाणि। घर में मौजूद सदस्यों में मुनव्वर फारूकी, अंजलि अरोड़ा, करणवीर वोहरा, पूनम पांडे, बबीता फोगाट, निशा रावल, सिद्धार्थ शर्मा, तहसीन पूनावाला, पायल रोहतगी, सारा खान, शिवम शर्मा और साइशा श‍िंदे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन