1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. न खलनायक की खलनायकी, न हीरो का चार्म, फिर भी 2024 की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर रही ये फिल्म, भूल जाएंगे 'दृश्यम'

न खलनायक की खलनायकी, न हीरो का चार्म, फिर भी 2024 की बेस्ट सस्पेंस थ्रिलर रही ये फिल्म, भूल जाएंगे 'दृश्यम'

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Dec 18, 2024 05:29 pm IST,  Updated : Dec 18, 2024 05:29 pm IST

साल 2024 में कई शानदार फिल्में रिलीज हुईं हैं। लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'महाराजा' के सस्पेंस ने दृश्यम जैसी दमदार फिल्म का भी मजा फीका कर दिया था। फिल्म में न खलनायक की खलनायकी थी और न ही हीरो का चार्म, फिर भी लोगों को खूब पसंद आई।

Maharaja- India TV Hindi
महाराजा फिल्म Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड की बेस्ट सस्पेंस फिल्मों की बात की जाती तो लोगों के दिमाग में 'दृश्यम' जैसी फिल्में घूम जाती हैं। लेकिन 2024 की सबसे शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म अनुराग कश्यप और विजय सेतुपति की 'महाराजा' रही है। इस फिल्म में न खलनायक की खलनायकी दिखी और न ही हीरो का चर्म, फिर भी अपनी कहानी और सस्सेंस की दम पर इस फिल्म ने मास से लेकर क्लास तक सभी का दिमाग घुमा दिया था। इस पूरी फिल्म की कहानी एक तरफ और आखिरी के 5 मिनट दूसरी तरफ। ये फिल्म न केवल लोगों को पसंद आई बल्कि लोगों ने इसे इस साल की सबसे बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों में से एक बना दिया। इस फिल्म को आईएमडीबी पर भी 8.5 की शानदार रेटिंग दी गई है। 

डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी ने किया कमाल

14 जून 2024 को रिलीज हुई फिल्म 'महाराजा' को साउथ डायरेक्टर निथिलान स्वामीनाथन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में साउथ के सुपरहिट एक्टर विजय सेतुपति और बॉलीवुड के धाकड़ डायरेक्टर अनुराग कश्यप लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में अनुराग और विजय के साथ ममता मोहनदास भी अहम किरदार में नजर आईं थीं। फिल्म की कहानी एक दमदार सस्पेंस थ्रिलर थी और थोड़े एक्शन से साथ लोगों का दिमाग घुमा गई थी। फिल्म में विजय सेतुपति का किरदार पॉजिटिव और अनुराग कश्यप का किरदार नेगेटिव था। फिल्म में न हीरोइन का ग्लैमर दिखा और न ही मंहगे शूटिंग लोकेशन। फिर भी इस फिल्म की कहानी ने लोगों का दिमाग घुमा दिया था। 

साउथ से लेकर नॉर्थ तक रहा फिल्म का जलवा

अनुराग कश्यप और विजय सेतुपति स्टारर इस फिल्म का जलवा साउथ से लेकर नॉर्थ तक रहा था। 3 से ज्यादा भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म साउथ में भी लोगों को खूब पसंद आई और नॉर्थ में भी इसका क्रेज देखने को मिला है। फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। नेटफ्लिक्स की ये फिल्म दृश्यम जैसी फिल्मों का सस्पेंस भी फीका कर देती है। फिल्म की कहानी में आखिरी 5 मिनट देख दर्शकों को होश फाख्ता हो गए थे। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन