1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम को मिला फैमिली मैन तो नेटफ्लिक्स को मिलेगा इंस्पेक्टर जेंडे, मनोज बाजपेयी की फिल्म का लुक आया सामने, शूल की दिला रहा याद

प्राइम को मिला फैमिली मैन तो नेटफ्लिक्स को मिलेगा इंस्पेक्टर जेंडे, मनोज बाजपेयी की फिल्म का लुक आया सामने, शूल की दिला रहा याद

 Written By: Shyamoo Pathak
 Published : Aug 23, 2025 04:31 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 04:31 pm IST

मनोज बाजपेयी की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे 5 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फैमिली मैन के बाद अब मनोज बाजपेयी इंस्पेक्टर जेंडे के किरदार में कमाल करने वाले हैं।

Manoj Bajpayee- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी Image Source : INSTAGRAM@NETFLIX_IN

मनोज बाजपेयी एक कमाल के एक्टर हैं और उन्होंने 2 दशक से इस जादू को कायम रखा है। बीते दिनों ओटीटी के किरदार श्रीकांत जिसे फैमिली मैन के  नाम से भी शोहरत मिली थी में मनोज ने कमाल कर दिया था। फैमिली मैन में मनोज बाजपेयी का किरदार सभी का चहेता बन गया था। अब प्राइम के बाद मनोज बाजपेयी ने नेटफ्लिक्स पर भी अपना एक किरदार इंस्पेक्टर जेंडे लाने की तैयारी कर ली है। मनोज बाजपेयी की फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' नेटफ्लिक्स पर 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म  से मनोज बाजपेयी का पहला लुक भी सामने आ गया है। वर्दी पहने मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म शूल के किरदार समर की याद दिला रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में मनोज हंसते हुए नजर आते हैं और शूल फिल्म को पोस्टर में मनोज गुस्से से भरी लाल आंखों में दिखते हैं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी इंस्पेक्टर जेंडे

बता दें कि नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे में मनोज बाजपेयी का लुक लोगों का काफी पसंद आ रहा है। फिल्म की कहानी एक  अपराधी की है जो जेल से फरार हो गया है। ये आरोपी सीरियल किलर है और काफी खतरनाक है। जेल से फरार होने के बाद ये सीरियल किलर गायब हो जाता है जिसे इंस्पेक्टर जेंडे गिरफ्तार करता है। इस पूरी कहानी पर ये फिल्म बनी है। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म कुख्यात सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज की कहानी पर तो नहीं है। क्योंकि फिल्म में आरोपी सीरियल किलर का नाम कार्ल भोजराज है जो इसकी तरफ संकेत करता है। हालांकि नेटफ्लिक्स ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज होने के बाद इसकी चर्चा शुरू हो गई है। 

प्राइम पर हिट रहा था मनोज का किरदार

बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब मनोज बाजपेयी ओटीटी की दुनिया में छाने वाले हैं। इससे पहले भी मनोज बाजपेयी प्राइम वीडियो की सीरीज फैमिली मैन में कमाल का किरदार निभा चुके हैं। इसमें मनोज ने श्रीकांत नाम के एक खूफिया एजेंट का किरदार निभाया था। इस किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब  नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे से भी फैन्स को  यही उम्मीदें हैं। 5 सितंबर को ये फिल्म रिलीज हो जाएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन