Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Mardaani 3 OTT release: 'बॉर्डर 2' से लोहा लेने के बाद अब OTT पर दहाड़ेंगी शिवानी शिवाजी रॉय, तय हुई 'मर्दानी 3' की रिलीज

Mardaani 3 OTT release: 'बॉर्डर 2' से लोहा लेने के बाद अब OTT पर दहाड़ेंगी शिवानी शिवाजी रॉय, तय हुई 'मर्दानी 3' की रिलीज

Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie Published : Mar 11, 2026 02:29 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 02:29 pm IST

सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' जल्द ही ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में 50.78 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने वाली यह फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाएगी।

Mardaani 3 OTT- India TV Hindi
Image Source : PRESS KIT रानी मुखर्जी।

रानी मुखर्जी की पावर-पैक परफॉर्मेंस वाली फिल्म 'मर्दानी 3' सिनेमाघरों में बजट निकालने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए तैयार है। 30 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने 'बॉर्डर 2' जैसी बड़ी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर कड़े मुकाबले का सामना किया, लेकिन इसके बावजूद यह फिल्म अपनी थिएटर में मजबूती से टिकी रही। अब रिलीज के लगभग दो महीने बाद प्रशंसक इसकी ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

'मर्दानी 3' की ओटीटी रिलीज और संभावित तारीख

यशराज फिल्म्स (YRF) की इस क्राइम थ्रिलर का नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना तय हो चुका है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 27 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। हालांकि इस संबंध में वाईआरएफ की ओर से पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन डिजिटल प्रीमियर को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर शिवानी शिवाजी रॉय का प्रदर्शन

कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर एक ठीक-ठाक सफर तय किया है। फिल्म कमाई के मामले में खासा कमाल नहीं कर सकी, लेकिन क्रिटिक्स ने काफी तारीफें कीं। फिल्म ने अपने थिएटर रन के 41वें दिन तक करीब 50.78 करोड़ रुपये का नेट और 60.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके बजट पर गौर करें तो ये 60 करोड़ के करीब था। एक महिला प्रधान एक्शन फिल्म के लिए खासकर कड़े कॉम्पिटिशन के बीच इतनी कमाई भी कर पाना सम्मानजनक है। दुनिया भर में कमाई के आंकड़ों पर नजर डालें तो ये 75 करोड़ रुपये है।

रानी मुखर्जी का शानदार अवतार

'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में रानी मुखर्जी एक बार फिर सीनियर कॉप 'शिवानी शिवाजी रॉय' के दमदार अंदाज में नजर आईं। समीक्षकों ने फिल्म को काफी सराहा है, जहां 'इंडिया टीवी' ने इसे 5 में से 3.5 स्टार दिए हैं। समीक्षा के अनुसार रानी मुखर्जी इस फिल्म की आत्मा हैं और उन्होंने शिवानी के किरदार को एक नई ऊंचाई दी है। फिल्म में उनके एक्शन सीन्स और जटिल अपराधों को सुलझाने के उनके बेखौफ तरीके ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। यह फिल्म न केवल एक थ्रिलर है, बल्कि फिल्म जगत में रानी मुखर्जी की स्थिति को एक भरोसेमंद अभिनेत्री के रूप में और मजबूत करती है।

निर्देशन और टीम

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा के यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी पिछली दो कड़ियों (2014 और 2019) की विरासत को सफलतापूर्वक आगे ले जाती है। फिल्म का बैकग्राउंड और क्रिमिनल माइंडसेट को पकड़ने का तरीका इसे एक मस्ट-वॉच कॉप ड्रामा बनाता है।

ये भी पढ़ें:  Exclusive: 'भूत बंगला' टीजर रिलीज से पहले ही अक्षय कुमार का चाहने वालों के लिए सरप्राइज, पहले ही दिखा दी खास झलक

पहले अटेंप्ट में UPSC क्रैक कर बनी IPS, फिर बॉलीवुड में मारी ग्लैमरस एंट्री, पर्दे पर छाएंगी लेडी सुपरकॉप, दिखी झलक

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement