Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. नेटफ्लिक्स की धांसू एक्शन थ्रिलर, क्लाइमेक्स देख पकड़ लेंगे सिर, IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग

नेटफ्लिक्स की धांसू एक्शन थ्रिलर, क्लाइमेक्स देख पकड़ लेंगे सिर, IMDb पर मिली 8.3 रेटिंग

Written By: Himanshi Tiwari @Himanshi200124 Published : Mar 14, 2026 11:59 pm IST, Updated : Mar 15, 2026 12:07 am IST

नेटफ्लिक्स पर 2 साल पहले आई इस फिल्म में इतने बेहतरीन एक्शन सीन है कि देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इसका क्लाइमेक्स आपके जहन में हमेशा के लिए बस जाएगा। हम उसी मूवी की बात कर रहे हैं जो कहानी के मामले में 'दृश्यम' को टक्कर देती है।

Maharaja- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ACTORVIJAYSETHUPATHI नेटफ्लिक्स की धांसू एक्शन थ्रिलर

ओटीटी पर अपने कई तरह की एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्में और सीरीज देखी होंगी, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी के बारे में बताने वाले हैं, जिसका हर सीन आपके दिलों-दिमाग में हमेशा के लिए बस जाएगा। ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी, लेकिन इसकी कहानी ने विदेश में भी तहलका मचा दिया था। इस फिल्म की कहानी इतनी दमदार है कि आप क्लाइमेक्स तक स्क्रीन के सामने से हिलने का नाम नहीं लेंगे। पिता और बेटी की भावुक कर देने वाली कहानी ओटीटी पर महीनों तक टॉप पर बनी रही और इसी वजह से इसके दूसरे भाग को लेकर भी जबरदस्त बज बना हुआ है।

इस फिल्म के आगे भूल जाएंगे दृश्यम

हम बात कर रहे हैं 14 जून, 2024 रिलीज हुई विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' की। इस फिल्म की कहानी से लेकर क्लाइमेक्स तक ने हर किसी का दिमाग हिल दिया था। इसमें एक कॉमन मैन की कहानी को दिखाया गया है, जो अपनी बेटी से बहुत प्यार करता है और उसके लिए किसी की भी जान लेने को तैयार रहता है। उसी खुशहाल जिंदगी तब दुख में बदल जाती है, जब एक दिन कुछ गुंडे आकर उसके घर पर आतंक मचा देता है और अपनी बेटी को चोट पहुंचने वालों से बदला लेता है। इसे IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है।

महाराजा 2 जल्द होगी रिलीज

विजय सेतुपति अभिनीत फिल्म 'महाराजा' 2024 में रिलीज हुई थी और अब ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म का सीक्वल भी आ सकता है, जिसमें एक बार फिर विजय सेतुपति ही मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गलाटा प्लस से बात करते हुए विजय सेतुपति ने कहा, 'निर्देशक निथिलन सामिनाथन ने महाराजा 2 की स्क्रिप्ट पूरी कर ली है। मैं इसे सुनने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' बता दें कि 'महाराजा' में विजय सेतुपति के अलावा अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, नैटी सुब्रमण्यम, अभिरामी, दिव्याभारती, सिंगमपुली, अरुलदास, मुनीशकांत और अन्य कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म अभी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

विजय सेतुपति का वर्क फ्रंट

विजय सेतुपति अगली बार 'स्लम डॉग: 33 टेम्पल रोड' में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित इस एक्शन फिल्म में संयुक्ता और तब्बू भी सह-कलाकार के रूप में दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह 'मुथु एंगिरा काट्टान' वेब सीरीज में भी दिखाई देने वाले हैं, जिसकी स्ट्रीमिंग 27 मार्च, 2026 से जियोहॉटस्टार पर शुरू होने वाली है। यही नहीं, साउथ सुपरस्टार 'पॉकेट नॉवेल' फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। त्यागराजन कुमारराजा के निर्देशन में बन रहा यह नया प्रोजेक्ट, 'सुपर डीलक्स' के बाद निर्देशक और अभिनेता का दूसरा प्रोजेक्ट है।

ये भी पढ़ें-

एका लखानी-रवि भागचंदका की शादी में लगा सितारों का मेला, बहू संग तेंदुलकर फैमिली ने बढ़ाई महफिल की रौनक

रवि भागचंदका की शादी में लाइमलाइट लूट ले गईं तेंदुलकर परिवार की बहुरानी, सादगी से जीता दिल, ननद सारा पर भी पड़ीं भारी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement