1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. न हीरो न विलेन, हर सीन देख हिल जाएगा दिमाग, IMDb पर मिली 7.6 रेटिंग, कौन सी थी ये फिल्म?

न हीरो न विलेन, हर सीन देख हिल जाएगा दिमाग, IMDb पर मिली 7.6 रेटिंग, कौन सी थी ये फिल्म?

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Jun 21, 2025 09:24 pm IST,  Updated : Jun 21, 2025 09:24 pm IST

सिनेमा जगत में एक ऐसी फिल्म भी बनी है जिसे IMDb से शानदार रेटिंग मिली। लेकिन, इसमें कोई हीरो या विलेन नहीं था। हालांकि, निगेटिव शेड्स कैरेक्टर इसका मेन एलिमेंट था और फिल्म का हर सीन बहुत ही खतरनाक था।

AWE- India TV Hindi
बिना हीरो-विलेन के बनी ये फिल्म Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड या साउथ फिल्म इंड्स्ट्री में जब कोई फिल्म बनती है तो उसमें लीड रोल में हीरो, हीरोइन और विलेन जरूर होते हैं। हालांकि, कई फिल्में ऐसी भी रिलीज हुई, जिसमें हीरो नहीं थे और फिर भी फिल्म हिट रही। अगर हीरो नहीं होता है तो कम से कम कहानी में विलेन जरूर दिखाई देता है। लेकिन, आज हम उस बेहतरीन फिल्म की बात कर रहे हैं, जिसमें 3 मशहूर एक्ट्रेस ने अपने किरदार से दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लिया था। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की कहानी इतनी बेहतरीन है की आप कभी भूल नहीं पाएंगे। IMDb ने भी इस फिल्म को 7.6 रेटिंग दी है। इस फिल्म में कोई हीरो या विलेन नहीं है, बल्कि तीन टॉप एक्ट्रेस हैं। फिल्म में हर दूसरे मिनट में एक नया ट्विस्ट आता है। क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म कौन सी थी।

हीरो नहीं, तीन एक्ट्रेस ने मिलकर दी हिट मूवी

साउथ सिनेमा में तहलका मचाने के बाद बॉलीवुड आईं लेडी सुपरस्टार काजल अग्रवाल इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं। काजल के साथ-साथ फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नित्या मेनन और रेजिना कैसेंड्रा भी दिखाई दीं। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं। वह साल 2018 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम 'ऑ' है जिसे डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

साउथ फिल्म की धांसू कहानी

फिल्म 'ऑ' की कहानी में काजल ने एक काली नाम की लड़की का किरदार निभाया है जो मल्टीपल पर्सनैलिटी डिसऑर्डर से पीड़ित है। फिल्म की शुरुआत एक शख्स से होती है जो टाइम ट्रैवल मशीन की मदद से समय से पीछे जाकर अपने पेरेंट्स से मिलने की कोशिश करता है। दूसरी तरफ मीरा के रोल में नित्या मेनन एक रेस्टोरेंट में काम करती है और अपने बॉयफ्रेंड संग पैसे चुराने का प्लान बनाती है। इसमें देखने को मिलता है कि काली अपनी तरह-तरह की कल्पनाओं से तंग आकर आत्महत्या कर लेती है। साल 2018 में आई इस फिल्म को नैचुरल स्टार नानी ने प्रोड्यूस किया था और इसके डायरेक्टर प्रशांत वर्मा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन