Sunday, February 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2 में पूजा भट्ट चला रहीं धड़ल्ले से फोन? ये फोटो देखते ही भड़के फैंस

Bigg Boss OTT 2 में पूजा भट्ट चला रहीं धड़ल्ले से फोन? ये फोटो देखते ही भड़के फैंस

Written By: Ritu Tripathi @ritu_vishwanath Published : Aug 08, 2023 09:11 pm IST, Updated : Aug 08, 2023 09:11 pm IST

Pooja Bhatt is using phone: 'बिग बॉस ओटीटी 2' की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। जिसके बाद लोग आरोप लगा रहे हैं कि पूजा भट्ट घर के अंदर फोन का इस्तेमाल कर रही हैं।

Bigg Boss OTT 2- India TV Hindi
Image Source : TWITTER Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' अपने ग्रैंड फिनाले से सिर्फ चंद दिन दूर है, जैसे-जैसे शो का फिनाले पास आ रहा है वैसे-वैसे इसमें ड्रामा और झगड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन किसी शख्स का कलेश होता है, फिर रोना-धोना और ये सब दर्शकों को नेक्स्ट लेवल एंटरटेनमेंट दे रहा है। लेकिन अब शो खत्म होने के पहले सोशल मीडिया पर इसे लेकर बवाल मचा हुआ है। क्योंकि एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पूजा भट्ट के पास एक सेल फोन रखा नजर आ रहा है। जिसके बाद यह आरोप लगाया जा रहा है कि पूजा पूरे शो में सेल फोन का यूज कर रही थीं। 

पूजा भट्ट और बेबकी की बात करती हुई तस्वीर 

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर नजर आ रही है, जिसमें जिम एरिया के पास वाले सोफे पर बैठकर बेबिका और पूजा भट्ट बातें करती नजर आ रही हैं। पूजा का चेहरा साइड से दिख रहा है जबकि बेबिका का सामने से चेहरा नजर आ रहा है। यहां पूजा के पास ही सोफे पर एक स्मार्ट फोन रखा दिख रहा है। देखिए ये तस्वीर...

लोगों ने की ऐसी बातें 

अब इस तस्वीर को शेयर करके लोग यह आरोप लगा रहे हैं कि पूजा हमेशा से घर में फोन लेकर रह रही हैं। तस्वीर वाले पोस्ट के कमेंट में हम देख सकते हैं कि लोग बिग बॉस से अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कोई कह रहा है कि पूजा को ज्यादा प्रिवलेज मिल रहा है तो कोई यह बोल रहा है कि पूजा कभी एलिमिनेट नहीं हुईं इससे अंदाजा लग जाता है कि अंदर पार्शयलिटी हो रही है। 

क्या है तस्वीर का सच 

वहीं इस तस्वीर के वायरल होने के बाद बिग बॉस खबरी नाम की प्रोफाइल से एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें वह फोन नजर नहीं आ रहा है। लेकिन तस्वीर सेम ही है। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, "जांच के बाद पता चला कि #PoojaBhatt के साथ फोन वाली तस्वीर को किसी ने एडिट किया था। #BiggBossOTT2"। 

सीमा हैदर और अंजू की जिंदगी पर बनेंगी फिल्में, जानिए क्या होंगे दोनों के टाइटल

आपको बता दें कि बिग बॉस खबरी वह पेज है जहां कई बार घर के अंदर की खबरें सामने आती रहती हैं। इसके पहले भी कई सीजन में इस पेज ने शो आने के पहले ही इसके स्पॉयलर्स दिए हैं। तो अब ऐसे में यह सच भी हो सकता है कि किसी ने पूजा की तस्वीर को एडिट करके उसमें फोन एड कर दिया हो। बाकी सच क्या है यह तो आने वाले वक्त में पता लगेगा। 

रजनीकांत की 'जेलर' ने दी 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' को मात, एडवांस बुकिंग में दिखा थलाइवा का जलवा

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement