1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्रशांत झा की 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की नई उड़ान, 21 दिनों से ओटीटी पर जमा रखा है कब्जा, रॉम-कॉम में छाए अविनाश तिवारी

प्रशांत झा की 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की नई उड़ान, 21 दिनों से ओटीटी पर जमा रखा है कब्जा, रॉम-कॉम में छाए अविनाश तिवारी

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 29, 2026 06:33 am IST,  Updated : Jun 29, 2026 06:33 am IST

प्रशांत झा के निर्देशन में बनी 'गिन्नी वेड्स सनी 2' अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और करीब डेढ़ महीने बाद जून की शुरुआत में ओटीटी पर दस्तक दी, जिसे अब दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। करीब 3 हफ्ते से ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है।

ott- India TV Hindi
ओटीटी पर धूम मचा रही 'गिन्नी वेड्स सनी 2'। Image Source : INSTAGRAM/@PRASHANTALKIEZ

OTT पिछले कुछ सालों में एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है, जिसने उन फिल्मों को भी दूसरा मौका दिया है, जो सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। कई ऐसी फिल्में, जिन्हें थिएटर में सीमित प्रतिक्रिया मिली, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर अपने दर्शक खोजने में सफल रहीं। प्रशांत झा की 'गिन्नी वेड्स सनी 2' भी अब इस लिस्ट में शामिल होती दिखाई दे रही है। प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने के बाद फिल्म लगातार पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ हासिल कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि दर्शकों की बातचीत सिर्फ कलाकारों तक सीमित नहीं है। सोशल मीडिया पर फिल्म के लेखन, निर्देशन की भी चर्चा हो रही है।

क्या है 'गिन्नी वेड्स सनी 2' की कहानी?

'गिन्नी वेड्स सनी 2' की कहानी ऋषिकेश में रहने वाले शिवंक उर्फ सनी और गिन्नी के इर्द-गिर्द घूमती है। सनी एक पहलवान है और हस्तशिल्प की दुकान चलाता है। सनी को एक सीधी-सादी बीवी की तलाश है। दूसरी तरफ गिन्नी एक तेज-तर्रार लड़की है, जो जमकर पार्टी करती है और अपनी शर्तों पर जीती है। दोनों के माता-पिता दोनों की शादी तय कर देते हैं। ऐसे में दोनों ही अपने असल स्वभाव को एक-दूसरे से छुपाते हैं और बेहतर दिखने की कोशिश करते हैं। दोनों की धूमधाम से शादी हो जाती है और फिर दोनों के सामने एक-दूसरे के असली चेहरे सामने आते हैं। इसके बाद दोनों की जिंदगी में क्या उथल-पुथल मचती है, ये जानने के लिए आप प्राइम वीडियो पर ये फिल्म देख सकते हैं, जो फिलहाल सातवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

क्या है फिल्म की ताकत?

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत उसका अपना बनाया हुआ संसार माना जा रहा है। शादी, परिवार, पीढ़ियों के बीच की दूरी और आधुनिक रिश्तों की उलझनों को फिल्म बड़े ड्रामे की तरह नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी की सहज घटनाओं की तरह पेश करती है। यही वजह है कि इसके किरदार दर्शकों को अपने आसपास के लोग लगते हैं। कॉमेडी भी फिल्म की अलग पहचान बनकर उभरी है। यहां कॉमेडी किसी पंचलाइन से कम और इंसानी व्यवहार, पारिवारिक रिश्तों और छोटी-छोटी परिस्थितियों से पैदा होता है।

कैसा है विजुअल ट्रीटमेंट

फिल्म का विजुअल ट्रीटमेंट भी चर्चा का विषय बना है। रंगों से भरपूर फ्रेम्स, जीवंत लोकेशंस और गर्मजोशी से भरा माहौल फिल्म को एक अलग पहचान देते हैं। यह सिर्फ कहानी नहीं सुनाती, बल्कि एक ऐसा सिनेमाई संसार रचती है जिसमें दर्शक आसानी से शामिल हो जाते हैं। किसी भी निर्देशक के लिए यही उसकी सबसे बड़ी पहचान होती है कि वह अपने किरदारों के साथ एक यादगार दुनिया भी बना सके। यही वजह है कि प्रशांत झा की चर्चा केवल एक लेखक के रूप में नहीं, बल्कि ऐसे फिल्मकार के रूप में हो रही है जो मनोरंजन, मानवीय रिश्तों, बड़े एन्सेम्बल कलाकारों और मजबूत विजुअल ट्रीटमेंट के बीच संतुलन बना सकते हैं।

'गिन्नी वेड्स सनी 2' की कास्ट

'गिन्नी वेड्स सनी 2' की कास्ट की बात करें तो इसमें अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में लिलेट दुबे, गोविंद नामदेव, सुधीर पांडे, विश्वनाथ चटर्जी, नयनी दीक्षित और रोहित चौधरी जैसे कलाकार अहम  भूमिका में हैं। फिल्म में कई किरदारों और उनके रिश्तों को समान महत्व देते हुए कहानी को अंत तक रोचक बनाए रखना दर्शकों के बीच भी सराहा जा रहा है।

ये भी पढ़ेंः 2026 में दिखेंगी 6 नई जोड़ियां, अविनाश-मेधा से रणबीर-साई पल्लवी तक, पर्दे पर धूम मचाने को तैयार

अविनाश तिवारी-मेधा शंकर की 'गिन्नी वेड्स सनी 2' का बुरा हाल, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पड़ी ठंडी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन