1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'पुष्पा: द राइज-पार्ट 1' हिंदी में कब होगी प्रीमियर? अमेजन प्राइम वीडियो ने बताई तारीख

'पुष्पा: द राइज-पार्ट 1' हिंदी में कब होगी प्रीमियर? अमेजन प्राइम वीडियो ने बताई तारीख

 Published : Jan 10, 2022 04:52 pm IST,  Updated : Jan 10, 2022 04:52 pm IST

भारत में प्राइम सदस्यों और दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में 'पुष्पा' स्ट्रीम कर रही है। 

पुष्पा: द राइज-पार्ट 1- India TV Hindi
पुष्पा: द राइज-पार्ट 1 Image Source : PR

Highlights

  • 'पुष्पा' 7 जनवरी को अमेजन पर रिलीज हो चुकी है मगर अभी ये हिंदी में नहीं आई है।
  • 14 जनवरी को 'पुष्पा' हिंदी में अमेजन पर स्ट्रीम होगी।

इस महीने की 14 तारीख़ से, प्राइम वीडियो पर ब्लॉकबस्टर एक्शन थ्रिलर पुष्पा: द राइज-पार्ट 1 को हिंदी में रिलीज़ किया जाएगा। सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया द्वारा निर्मित, फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहद फासिल प्रमुख भूमिका में हैं। मेगा-एंटरटेनर जिसने प्रशंसकों और आलोचकों से समान रूप से प्रशंसा हासिल की है, पहले से ही भारत में प्राइम सदस्यों और दुनिया भर में 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में स्ट्रीम कर रही है। 

अल्लू अर्जुन द्वारा अभिनीत लॉरी ड्राइवर पुष्पा राज के साथ शेषचलम के जंगलों में इस रोमांचक और जंगली सवारी के लिए तैयार हो जाइए। पुष्पा: द राइज- भाग 1 में बुराई के खिलाफ अच्छाई की लड़ाई को तेज-तर्रार, मनोरंजक कहानी के रूप में दिखाया गया है जहाँ पुलिस रेड चंदन की तस्करी के साम्राज्य पर कार्रवाई करती है, जो इन हिस्सों में व्याप्त है।

तेज़-तर्रार, शक्तिशाली और विचारोत्तेजक कथा दर्शकों को एक ऐसे भंवर में खींचती है जहाँ कोई सही या गलत नहीं है और कोई बुरा आदमी नहीं है बल्कि हीरो ग्रे के विभिन्न रंगों में नज़र आएगा। 

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन