1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. राम कपूर ने श्रेया कालरा के किसिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उसे मैच्योर होने की जरूरत है'

राम कपूर ने श्रेया कालरा के किसिंग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोले- 'उसे मैच्योर होने की जरूरत है'

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Aug 29, 2026 05:01 pm IST,  Updated : Aug 29, 2026 05:02 pm IST

राम कपूर ने श्रेया कालरा के साथ अपने उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके बीच ज्यादातर झगड़े श्रेया के गुस्सैल स्वभाव की वजह से होते थे। उन्होंने कहा कि श्रेया अच्छे परिवार की एक प्यारी लड़की हैं, लेकिन उन्हें थोड़ा शांत रहना सीखने की जरूरत है।

Ram kapoor Shreya Kalra- India TV Hindi
राम कपूर और श्रेया कालरा Image Source : INSTAG/@NETFLIXINDIAREALITY,SHREYAKALRAA

मशहूर एक्टर राम कपूर ने आखिरकार श्रेया कालरा के साथ हुए किसिंग विवाद पर बात की है। 'लॉक अप 2' विनर श्रेया ने उन पर गाल पर किस करके पर्सनल बाउंड्री पार करने का आरोप लगाया था। राम ने कहा कि श्रेया ने उन्हें पहले ही साफ कर दिया था कि उनका मकसद कुछ भी गलत नहीं था और इस बात को गलत संदर्भ में लिया गया। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा हुआ और विवाद इतना बढ़ गया था कि राम की पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया से लॉकअप में माफी मांगी थी।

श्रेया कालरा किस विवाद पर राम कपूर

नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट पर इस घटना के बारे में बात करते हुए राम ने कहा, 'मेरी उनसे कई बार बातचीत हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि सुनिए मेरा ऐसा कोई मकसद नहीं था और आप बिल्कुल ठीक हैं। मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। मैं लोगों से घुल-मिलकर रहने वाला फिजिकल इंसान हूं और अपने पूरे करियर में ऐसा ही रहा हूं। मैं बदलने वाला नहीं हूं, मुझे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि बातों को किस संदर्भ में लिया जाता है।'

राम कपूर ने विवादों को बकवास बताया

'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम राम कपूर ने अपने बारे में हो रहे विवादों को भी खारिज कर दिया और कहा कि वह ऐसी बातों से खुद पर असर नहीं पड़ने देंगे। राम ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने लंबे करियर का जिक्र किया और कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि जिन भी महिलाओं के साथ उन्होंने काम किया है। उनमें से किसी ने भी कभी उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा:

'मुझे इस बात की बहुत खुशी और गर्व है कि इस इंडस्ट्री में मेरे 27 साल के करियर में, जिन भी महिलाओं के साथ मैंने काम किया है। उनमें से किसी को भी कभी कोई शिकायत नहीं रही। इसलिए मुझे परवाह नहीं कि लोग क्या कहते हैं... मैं जैसा हूं वैसा ही रहूंगा। ये छोटी-छोटी बातें और विवाद होते रहते हैं, जिनमें कई बार बातों को संदर्भ से हटाकर पेश किया जाता है। मैं उन पर अपना समय बर्बाद नहीं करूंगा, क्योंकि जिंदगी बहुत तेजी से आगे बढ़ती है। जैसा कि मैंने कहा मेरी जिंदगी में बहुत सकारात्मकता है, मैं उसी पर ध्यान देता हूं और ये सब बस बेकार की बकवास और समय की बर्बादी है।'

श्रेया कालरा के साथ अपने रिश्ते पर राम कपूर

राम ने शो में श्रेया के साथ अपने मुश्किल रिश्ते के बारे में भी बात की और कहा कि, 'मुझे श्रेया से कोई दिक्कत नहीं है। मुझे लगता है कि वह अच्छे परिवार की एक प्यारी लड़की है, लेकिन वह अभी बच्ची है और उसे अपने गुस्से पर काबू पाने और थोड़ा शांत रहना सीखने की जरूरत है। उसे मैच्योर होने की जरूरत है।'

ये भी पढ़ें - 'मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते', राम कपूर के किस करने पर लॉकअप में फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा, शिवांगी के करीब आने पर भड़के फैंस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन