1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'बिग बॉस' के बाद अब 'राइज एंड फॉल' में धूम मचाएगी ये हसीना, पवन सिंह के जाते ही शो में हुई नई वाइल्ड कार्ड एंट्री

'बिग बॉस' के बाद अब 'राइज एंड फॉल' में धूम मचाएगी ये हसीना, पवन सिंह के जाते ही शो में हुई नई वाइल्ड कार्ड एंट्री

 Published : Sep 28, 2025 11:58 pm IST,  Updated : Sep 28, 2025 11:58 pm IST

'राइज एंड फॉल' में पवन सिंह के बाद अब बिहार की मनीषा रानी बतौर पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में एंट्री करने वाली हैं। इसके पहले वह सलमान खान के मोस्ट पॉपुलर शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई थी।

Manisha Rani- India TV Hindi
मनीषा रानी Image Source : INSTAGRAM/@MANISHARANI002

'राइज एंड फॉल' इस साल के सबसे चर्चित रियलिटी शोज में से एक बनता जा रहा है। अशनीर ग्रोवर द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अपने ड्रामे, रणनीति और हैरान करने वाले मोड़ के कारण दर्शकों का दिल जीत रहा है, जो इसे दूसरे रियलिटी शोज से अलग बनाता है। अमेजन एमएक्स प्लेयर का नया शो राइज एंड फॉल से पवन सिंह के जाने के बाद टीआरपी में भारी गिरावट देखने को मिली थी। अब मेकर्स ने इसके अपकमिंग एपिसोड में नया धमाका करने का प्लान भी बना लिया है, जिसे इसकी रेटिंग में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के बाहर जाते ही अब 'राइज एंड फॉल' में बतौर वाइल्ड कार्ड नई एंट्री होने वाली हैं जो मनीषा रानी हैं।

अशनीर ग्रोवर के शो में नजर आएंगी ये हसीना

'राइज एंड फॉल' में अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, अरबाज पटेल, आरुष भोला, कुब्रा सैत और आदित्य नारायण जैसे कई लोकप्रिय स्टार्स नजर आ रहे हैं। अब रविवार के एपिसोड 28 सितंबर में शो में दो एलिमिनेशन हुए, जिसमें रूलर्स ने अनाया बांगर और आहना कुमरा दोनों को वोट देकर बाहर कर दिया। वहीं, इनके जाते ही 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ चुकी बिहार की मनीषा रानी ने अशनीर ग्रोवर के शो में कदम रखा है। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मनीषा की झलक देखने को मिल रही है। वहीं, एक दूसरे वायरल वीडियो में वह राइज एंड फॉल गेम खेलती नजर आईं।

राइज एंड फॉल की पहली वाइल्डकार्ड एंट्री

'राइज एंड फॉल' का आधा सीजन बीत चुका है और छह हफ्तों में से सिर्फ तीन हफ्ते ही बचे हैं। ऐसे में निर्माता पहली वाइल्डकार्ड एंट्री लाने के लिए तैयार हैं। अटकलें लगाई जा रही थीं कि लोकप्रिय एंटरटेनर मनीषा रानी इस रियलिटी शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकती हैं और यह सच भी है। मनीषा ने बिग बॉस में आने के बाद से ही लोगों का दिल जीत लिया है। प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या वह एक नई चुनौती को स्वीकार करने और फिर से तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। खैर, ये खबरें सच साबित हुई हैं क्योंकि निर्माताओं ने प्री-कैप वीडियो में पुष्टि की है कि वह राइज एंड फॉल में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री कर रही हैं।

मनीषा रानी ने आते ही कंटेस्टेंट्स को दिया झटका

प्रोमो में मनीषा को टास्क के दौरान वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के रूप में अपनी जगह पक्की करने के लिए एक बड़ा फैसला लेने के लिए कहा गया है। उन्हें वर्कर्स टीम से राइज के लिए एक नाम और रूलर टीम से डायरेक्ट फॉल के लिए एक नाम चुनने के लिए कहा जाएगा। उनकी एंट्री 29 सितंबर को शो में होने वाली है।

ये भी पढ़ें-

Rise And Fall को पवन सिंह ने नम आंखों से कहा अलविदा, बताई वजह, सुन रो पड़ी धनश्री

Rise And Fall: युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ पर लट्टू हुए पवन सिंह, खुलेआम किया फ्लर्ट, बोले- 'कुछ भी हो जाए...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन