1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT के दूसरे सीज़न पर चलाई सलमान खान के शो बिग बॉस-16 ने कैंची, जानिए वजह

Bigg Boss OTT के दूसरे सीज़न पर चलाई सलमान खान के शो बिग बॉस-16 ने कैंची, जानिए वजह

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 12, 2022 09:41 am IST,  Updated : Jul 12, 2022 09:41 am IST

Bigg Boss OTT : 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को लेकर एक और ताजा खबर सुनने में आई है। जो शो के फैंस को शायद निराश भी कर सकती हैं।

Bigg Boss Update- India TV Hindi
Bigg Boss Update Image Source : INSTAGRAM -BEINGSALMANKHAN

Bigg Boss OTT : पिछले काफी दिनों से 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' (Bigg Boss OTT 2) को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। कभी खबरें आती है कि शो को कौन होस्ट करेगा, तो कभी कि इस बार शो में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा। इसी बीच 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को लेकर एक और ताजा खबर सुनने में आई है। जो शो के फैंस को शायद निराश भी कर सकती हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT)  का दूसरा सीज़न नहीं आ रहा है। सही सुना आपने, इस बार मेकर्स ने काफी बदलाव किए हैं। जिसमें से एक बड़ा बदलाव ये भी है। लेकिन आप कुछ और सोचे उससे पहले आपको पूरी खबर बता देते हैं। दरअसल खबरें है कि 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' अगस्त में नहीं आएगा। इस शो का वक्त आगे के लिए बड़ा दिया गया है। सलमान खान (Salman Khan)  के शो 'बिग बॉस सीजन -16' के चलते इस शो को मेकर्स ने आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। 

इतना ही नहीं जब 'बिग बॉस सीजन -16' के खत्म होने के बाद ओटीटी पर बिग बॉस के नए सीज़न का आगाज़ होगा। जिसका मतलब ये साफ है कि बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) का दूसरा सीज़न अगले साल फरवरी में आएगा। वहीं सलमान खान के शो की बात करें तो इस बार बिग बॉस 16 अक्टूबर में प्रीमियर होगा। खबरों की मानें तो 2 हफ्तों के अंगर बिग बॉस के नए घर का काम शुरू हो जाएगा। मेकर्स ने शो का प्री-प्रोडक्शन वर्क भी शुरू कर दिया है। ऐसे में इस बार बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) में काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 

ये भी पढ़िए -

Anupamaa Spoiler : अनुपमा के सुहाग पर नहीं आई कोई आंच, अनुज कपाड़िया देगा अपनी अनु का साथ

Rakhi Sawant Angry: राखी सावंत को आया गुस्सा, सड़क पर फावड़ा लेकर किया किसका पीछा?

Disha Patani Gets Trolled: दिशा पाटनी बनकर आईं बार्बी डॉल फिर भी हो गईं ट्रोल, फैंस ने कहा, ''कोई पैंट पकड़ लो मैडम की, कहीं गिर न जाए''

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन