1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शिल्पा शेट्टी ने भी पहनी पुलिस की वर्दी, रोहित शेट्टी को कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन ओटीटी पर मचाएंगी गदर

'इंडियन पुलिस फोर्स' में शिल्पा शेट्टी ने भी पहनी पुलिस की वर्दी, रोहित शेट्टी को कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बन ओटीटी पर मचाएंगी गदर

 Published : Oct 21, 2023 06:37 pm IST,  Updated : Oct 21, 2023 06:37 pm IST

शिल्पा शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में शामिल हुईं, जानिए कब से रिलीज होगी ये धांसू वेब सीरीज...

Indian Police Force- India TV Hindi
Indian Police Force Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्लीः शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित मोस्ट अवेटेड 'इंडियन पुलिस फोर्स' सीरीज के साथ अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए तैयार है। यह शो भारत के पुलिस बल के समर्पण और चुनौतियों का खुलासा करेगा। जिसमें शिल्पा शेट्टी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और विवेक ओबेरॉय जैसे को-स्टार्स के साथ यह सीरीज देश के निडर और देशभक्त कानून प्रवर्तन अधिकारियों को एक भावपूर्ण ट्रिब्यूट देती है। इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी एक पुलिस अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए, एक्शन के किंग कहे जाने वाले रोहित शेट्टी के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

शिल्पा ने बताया कब होगी रिलीज

शिल्पा शेट्टी ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रिलीज की तारीख डेट का ऐलान करते हुए एक पोस्टर शेयर किया, जिसका कैप्शन है, "अब सायरन बजेगा तो समझो क्राइम की बैंड बजेगी।

आ गयी पुलिस! पेइंग एन ओड टू आवर इंडियन पुलिस ऑन #PoliceCommemorationDay द शो इज ए ट्रिब्यूट टू देर वैलर, सेल्फलेस सर्विस, अनवैवरिंग कमिटमेंट एंड फियर्स पेट्रियोटिज्म, #IndianPoliceForceOnPrime, जनवरी 19 ऑन प्राइमवीडियोइन।"

ये भी हैं वेब सीरीज का हिस्सा

बता दें कि'इंडियन पुलिस फोर्स' का निर्माण रोहित शेट्टी पिक्चर्ज़ द्वारा किया गया है और यह 19 जनवरी, 2024 से अमेजॉन प्राइम पर स्ट्रीम होगी। फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि कैसे शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी की इस सीरीज में सख्त और निडर पुलिसकर्मी की अपनी भूमिका किस तरह से निभाती हैं। शिल्पा के साथ इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय भी पुलिस की वर्दी में नजर आएंगे। 

Kajol के संग दुर्गा पूजा पंडाल में हुआ हादसा, अचानक लड़खड़ाईं और स्टेज नीचे गिरीं एक्ट्रेस- Watch Video

Janhvi Kapoor दशहरा के दिन से करने वाली हैं ये काम, Jr NTR की फिल्म 'देवरा' से जुड़ी है खबर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन