1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. The Archies Trailer: सुहाना खान-खुशी कपूर की 'द आर्चीज' का टीजर रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए स्टार किड्स

The Archies Trailer: सुहाना खान-खुशी कपूर की 'द आर्चीज' का टीजर रिलीज, मस्ती भरे अंदाज में नजर आए स्टार किड्स

 Published : Jun 18, 2023 07:01 am IST,  Updated : Jun 18, 2023 09:32 am IST

The Archies Trailer: 'द आर्चीज' का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। जोया अख्तर की इस फिल्म से सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्तय नंदा अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

The Archies Teaser- India TV Hindi
The Archies Teaser Image Source : INSTAGRAM

The Archies Teaser:  'द आर्चीज' का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्तय नंदा के फिल्म का टीजर बहुत ही धमाकेदार है। 'द आर्चीज' नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। लंबे इंतजार के बाद 'द आर्चीज' का टीजर रिलीज हुआ है, हाल ही में स्टार किड्स को ब्राजील में आयोजित होने वाले टुडुम फेस्टिवल 2023 में फिल्म प्रमोशन के लिए देखा गया है। इस टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म 60's के समय पर आधारित है। फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा भी डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में सभी स्टार किड्स का लुक लोगों को बहुत पंसद आ रहा है। फिल्म के रिलीज होने के पहले फिल्म चर्चा में बनी हुई है। 

द आर्चीज टीजर ने जीता लोगों का दिल -

'द आर्चीज' के टीजर से यह साफ है कि निर्देशक जोया अख्तर और उनकी टीम ने फेमस कॉमिक सीरिज को बनाने में बहुत मेहनत की है और कहानी को बहुत अच्छे से प्रजेंट किया है। स्टार किड्स सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, और खुशी कपूर इस फिल्म के स्टार कास्ट है और वेदांग रैना, डॉट, मिहिर आहूजा, और युवराज मेंडा भी इस फिल्म का हिस्सा है। The Archies Teaser देख आपको पॉप कल्चर की याद आ जाएंगी । वीडियो की शुरुआत रिवरडेल स्टेशन पर एक ट्रेन के रुकने से होती है। रिवरडेल भारत का एक हिल स्टेशन है। शहर में रेट्रो कारें दिखती हैं। साथ ही एंग्लो इंडियन वाइब्स देखने को मिलता है। 

नेटफ्लिक्स ने शेयर किया टीजर -
इस फिल्म में सुहाना खान के किरदार का नाम वेरोनिका और खुशी के किरदार का नाम बेट्टी है। फिल्म की कहानी प्यार, दोस्ती और दुख का कॉम्बो है। नेटफ्लिक्स ने इस वीडयो को इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को कैप्शन दिया, 'आपने उन्हें कॉमिक्स में किताबों में और रिवरडेल में देखा है, लेकिन इस बार आप उन्हें भारत में देखेंगे। 60 के दशक को दिखाती द आर्चीज एक ऐसी दुनिया का दिखाएगी जो एक दम नई होगी। ये रहा फर्स्ट लुक।'

द आर्चीज की रिलीज डेट -
'द आर्चीज' से स्टार किड्स अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। सुहाना खुशी और अगस्त्य नंदा के अलावा इसमें वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और डॉट हैं। नेटफ्लिक्स ने अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें-

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सलाखों के पीछे पहुंची सई, वजह जान कांप जाएगी रूह

Adipurush Box Office Collection Day 1: 'आदिपुरुष' ने करोड़ों का आंकड़ा किया पार, ओपेनिंग डे पर की ताबड़तोड़ कमाई

Adipurush की कहानी को लेकर भड़के प्रेम सागर, कहा- 50 साल तक भी रामानंद सागर जैसी रामायण...!

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन