1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss की एक्स फेमस एक्ट्रेस की अचानक बिगड़ी तबीयत, 4 दिनों से थीं वेंटिलेटर में, फेफड़े में हुआ था इंफेक्शन

Bigg Boss की एक्स फेमस एक्ट्रेस की अचानक बिगड़ी तबीयत, 4 दिनों से थीं वेंटिलेटर में, फेफड़े में हुआ था इंफेक्शन

 Published : Jan 12, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Jan 12, 2023 04:21 pm IST

'बिग बॉस' और नागिन फेम एक्ट्रेस महक चहल करीब 3-4 दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर में रखा गया था, हाल ही में उन्होंने वीडियो शेयर कर अपने सेहत की जानकारी दी है।

Mahekk Chahal insatgram- India TV Hindi
Mahekk Chahal Image Source : MAHEKK CHAHAL INSATGRAM

'बिग बॉस' और नागिन फेम एक्ट्रेस महक चहल को तो आप जानते ही होंगे। हाल ही में महक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दें एक्ट्रेस को करीब 3-4 दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर में रखा गया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना वीडियो शेयर कर अपनी सेहत की जानकारी दी है। 

Urvashi Rautela के स्टेज पर आते ही लोग चिल्लाने लगे Rishabh Pant-Rishabh Pant, एक्ट्रेस ने कहा-यही प्यार मुझे आगे बढ़ाता है

महक ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें महक बता रही है कि उन्हें ठंड के कारण निमोनिया हो गया था। 2 जनवरी को अचानक वह जमीन पर गिर गई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, उन्होंने ठंडी में काम के करना बहुत इधर-उधर किया था, उन्हें लगा था कि उन्हें हल्का सर्दी हुई, लेकिन ये बड़ा रुप था। महक ने अपने फैंस से कहा है कि, उन्हें हल्का भी सर्दी हो तो डॉक्टर को दिखा थे। इसे जरा सा भी हल्के में न लें। एक्ट्रेस ने बताया कि वह अभी भी हॉस्पिटल में ही हैं और वहां उन्हें 8 दिन हो गए हैं, लेकिन अब वह आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में हैं।

Rakhi Sawant: अस्पताल में है मां फिर भी डांस कर लोगों को किया एंटरटेन, यूजर बोले- मम्मी बीमार है ना???

महक चहल अभी नगिन-6 में नजर आ रही हैं। महक बिग बॉस-5 में भी नजर आ चुकी हैं, उन्हें खतरों के खिलाड़ी में भी देखा गया था। एक्ट्रेस कई फिल्मों के आइटम सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन